- विज्ञापन -
Home Entertainment Bollywood रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन, ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट...

रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी करोड़ों की जमीन, ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में भी किया निवेश

Ranbir Kapoor ने Ayodhya में प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में 3.31 करोड़ रुपये की जमीन खरीदकर सुर्खियां बटोर ली हैं। यह प्रोजेक्ट House of Abhinandan Lodha (HoABL) द्वारा विकसित किया जा रहा है। रणबीर इस प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार बन गए हैं। इससे पहले Amitabh Bachchan भी यहां जमीन खरीद चुके हैं।

75 एकड़ में विकसित हो रहा है प्रोजेक्ट

- विज्ञापन -

कंपनी के मुताबिक रणबीर कपूर ने ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में 2,134 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा है। सरयू नदी के किनारे फैला यह 75 एकड़ का प्रोजेक्ट लग्जरी सुविधाओं से लैस होगा।

इसमें क्लब हाउस, 35 से अधिक लाइफस्टाइल सुविधाएं और लीला होटल द्वारा संचालित पांच एकड़ का शाकाहारी लग्जरी होटल भी शामिल होगा। राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में रियल एस्टेट की मांग तेजी से बढ़ी है और बड़े निवेशक यहां रुचि दिखा रहे हैं।

रणबीर बोले- अयोध्या ने मुझे चुना

रणबीर कपूर ने इस निवेश को लेकर कहा कि अयोध्या उनकी संस्कृति और विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ शहर है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है और मैंने इस पुकार का उत्तर दिया है। सरयू में यह भूमि अब मेरे परिवार की विरासत का हिस्सा बन गई है।”

उन्होंने HoABL की डिजिटल प्रक्रिया की भी सराहना करते हुए इसे सरल और पारदर्शी बताया।

‘रामायण’ में निभाएंगे भगवान राम का किरदार

रणबीर कपूर जल्द ही Ramayana में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। Nitesh Tiwari के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।

फिल्म में Yash रावण, Sai Pallavi सीता, Sunny Deol हनुमान और Ravi Dubey लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।

- विज्ञापन -
Exit mobile version