- विज्ञापन -
Home Entertainment Bollywood ‘हक’ में शाजिया बानो बनीं यामी गौतम ने जीता दिल , किरदार...

‘हक’ में शाजिया बानो बनीं यामी गौतम ने जीता दिल , किरदार के लिए की ऐसी तैयारी कि रह जाएंगे हैरान

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस Yami Gautam एक बार फिर अपने दमदार अभिनय को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘हक’ में उन्होंने शाजिया बानो नाम की मुस्लिम महिला का किरदार निभाया था, जो अपने अधिकारों के लिए समाज और कानून से लड़ती है। यह रोल उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक माना जा रहा है।

किरदार के लिए पढ़ी ‘कुरान’

- विज्ञापन -

फिल्म के निर्देशक Supan Verma ने हाल ही में खुलासा किया कि यामी ने इस रोल को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने न सिर्फ किरदार को समझा, बल्कि इस्लामी कानून और धार्मिक पहलुओं को जानने के लिए कुरान का भी अध्ययन किया था।डायरेक्टर के मुताबिक, फिल्म की टीम ने करीब डेढ़ साल तक रिसर्च किया, ताकि कहानी में दिखाई गई बातें सही और तथ्यों पर आधारित हों। आज के समय में जहां गलत जानकारी तेजी से फैलती है, वहां ‘हक’ जैसी फिल्म का उद्देश्य लोगों को सही और संतुलित जानकारी देना भी है।

1970 के दौर की कहानी

फिल्म ‘हक’ की कहानी 1970 के दशक पर आधारित है। इसमें यामी गौतम का किरदार शाजिया बानो एक ऐसी महिला है, जिसे उसका पति दूसरी शादी के बाद छोड़ देता है और भरण-पोषण देने से भी इंकार कर देता है।इसके बाद शाजिया अपने हक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाती है। यह कहानी सिर्फ एक महिला की नहीं, बल्कि उन तमाम महिलाओं की आवाज है, जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करती हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फीकी, लेकिन दिलों में हिट

नवंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में Emraan Hashmi भी अहम भूमिका में नजर आए। लगभग 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 30 करोड़ की कमाई की, जिससे यह व्यावसायिक रूप से बड़ी हिट साबित नहीं हो सकी।लेकिन कहानी और एक्टिंग की वजह से फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली। खासकर यामी गौतम के अभिनय की जमकर तारीफ हुई।और ओटीटी पर इसे काफ़ी पसंद किया जा रहा है

अब OTT पर देख सकते हैं ‘हक’

अगर आप सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए, तो अब आपके पास मौका है। ‘हक’ अब Netflix पर स्ट्रीम हो रही है।यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज और कानून से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी सामने लाती है। अगर आपको दमदार कहानी और मजबूत किरदार पसंद हैं, तो ‘हक’ आपके लिए एक अच्छी चॉइस हो सकती है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version