Entertainment News: आज के OTT दौर में फिल्मों की पहुंच सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रह गई है। दर्शक घर बैठे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की फिल्में देख सकते हैं। भारतीय हिंदी फिल्मों का क्रेज पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में Netflix की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में कई हिंदी फिल्में अपनी जगह बनाए हुए हैं। खास बात यह है कि कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ लगातार एक हफ्ते से नंबर 1 पर बनी हुई है।
‘धमाल 4’ ने मारी बाजी
पाकिस्तान की Netflix ट्रेंडिंग लिस्ट में ‘धमाल 4’ पहले नंबर पर है। फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहानी इस बार भी खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है और कॉमेडी के साथ खूब मनोरंजन करती है।
फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आते हैं। इन सितारों की कॉमेडी और फिल्म की मजेदार कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है।
दूसरे नंबर पर ‘अल्फा’
आलिया भट्ट और शारवरी स्टारर ‘अल्फा’ पाकिस्तान में Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। शिव रावेल के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म दो महिला जासूसों की कहानी दिखाती है।
दोनों जासूस एक खतरनाक मिशन पर निकलती हैं, जहां उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में एक्शन, रोमांच और सस्पेंस का अच्छा मेल देखने को मिलता है।
तीसरे नंबर पर तापसी की ‘गांधारी’
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ भी पाकिस्तान में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 3 सितंबर 2026 को सीधे Netflix पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी बानी नाम की एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है।
रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन पाकिस्तान की Netflix टॉप 10 लिस्ट में इसका तीसरा स्थान इसकी लोकप्रियता दिखाता है।
‘कॉकटेल 2’ भी टॉप 5 में
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ पाकिस्तान की Netflix ट्रेंडिंग लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने भारत में भी दर्शकों का मनोरंजन किया था।
‘मैं वापस आऊंगा’ ने भी बनाई जगह
लिस्ट में सातवें नंबर पर ‘मैं वापस आऊंगा’ है। वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द को कहानी के जरिए सामने लाता है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।
