- विज्ञापन -
Home Entertainment JioHotstar Trending List: अगर नहीं देखीं ये फिल्में और सीरीज, तो मिस...

JioHotstar Trending List: अगर नहीं देखीं ये फिल्में और सीरीज, तो मिस कर रहे हैं JioHotstar के सबसे बड़े ट्रेंड्स

Entertainment News: अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो JioHotstar की लेटेस्ट ट्रेंडिंग लिस्ट आपकी मदद कर सकती है। जुलाई के आखिरी दिनों में दर्शकों ने जिन फिल्मों और वेब सीरीज को सबसे ज्यादा पसंद किया है, उनकी  लिस्ट सामने आ चुकी है। खास बात यह है कि इसमें कॉमेडी, रोमांस, एक्शन, मिस्ट्री और साइकोलॉजिकल थ्रिलर जैसे कई अलग-अलग जॉनर शामिल हैं।

लाफ्टर शेफ्स ने फिर जीता दर्शकों का दिल

- विज्ञापन -

टॉप पर मौजूद लाफ्टर शेफ्स एक कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो है, जिसे IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है। हाल ही में इसके तीसरे सीजन का फिनाले हुआ, जिसमें अली गोनी और जन्नत जुबैर विजेता बने। फिनाले में रोहित शेट्टी की मौजूदगी ने शो को और खास बना दिया।

रोमांस, रिवेंज और मिस्ट्री का जबरदस्त तड़का

दूसरे नंबर पर ठुकरा के मेरा प्यार 2 है, जो रिवेंज और पॉलिटिकल ड्रामा पर आधारित सीरीज है। इसके नए एपिसोड हर शुक्रवार रिलीज किए जा रहे हैं।

तीसरे स्थान पर प्रीतम एंड पेड्रो ने जगह बनाई है। साइबर क्राइम और मिस्ट्री पर बनी इस सीरीज में अरशद वारसी की दमदार एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

OTT पर चमकीं ये फिल्में

लक्ष्य और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस पर भले कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन OTT पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है। इसके अलावा पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर भी दोबारा ट्रेंड कर रही है और IMDb पर 8.3 की शानदार रेटिंग के साथ सूची में शामिल है।

हॉलीवुड कंटेंट भी बना लोगों की पसंद

अगर आपको इंटरनेशनल कंटेंट पसंद है, तो House of the Dragon जरूर देख सकते हैं। IMDb पर 8.3 रेटिंग वाली यह सीरीज Game of Thrones की प्रीक्वल है और अब भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनी हुई है।

वहीं Spider-Man: No Way Home भी टॉप  में शामिल है। सुपरहीरो फिल्मों के शौकीनों के लिए यह आज भी शानदार विकल्प है।

ये भी हैं ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा

JioHotstar की लिस्ट में तमिल रोमांटिक ड्रामा रिजॉर्ट और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फाइंड योर फ्रेंड्स भी शामिल हैं। अगर आप हर जॉनर का मजा लेना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भर सकती है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version