- विज्ञापन -
Home Entertainment Kriti Sanon Birthday: कबीर बाहिया ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश,...

Kriti Sanon Birthday: कबीर बाहिया ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, एक्ट्रेस ने भी दिया प्यार भरा जवाब

Kriti Sanon Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने 28 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और फिल्मी सितारों से ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनकी रूमर्ड बॉयफ्रेंड और यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बाहिया की बर्थडे विश की रही। कबीर ने सोशल मीडिया पर कृति के साथ दो खास तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कबीर ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

- विज्ञापन -

कबीर बाहिया ने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर में कृति के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “Happy K Day”। इसके साथ उन्होंने ब्लू हार्ट, पार्टी फेस और बर्थडे केक इमोजी भी लगाए। दूसरी तस्वीर में दोनों यॉट पर खूबसूरत नजारों के बीच मुस्कुराते हुए नजर आए। इस फोटो के साथ कबीर ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया। खास बात यह रही कि कृति ने दोनों पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट की, जिससे दोनों के रिश्ते की चर्चाओं को और बल मिला।

रिश्ते को लेकर लगातार बढ़ रही हैं चर्चाएं

कृति सेनन और कबीर बाहिया को पिछले कुछ समय से कई मौकों पर साथ देखा गया है। इसी साल उदयपुर में नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के शादी समारोह में भी कबीर मौजूद थे। इसके अलावा नॉर्वे ट्रिप और हाल ही में इंग्लैंड में भारत-इंग्लैंड वनडे मैच के दौरान भी दोनों साथ नजर आए थे। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।

वर्कफ्रंट पर भी व्यस्त हैं कृति

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं। साल 2014 में ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कृति ने ‘लुका छुपी’, ‘मिमी’, ‘भेड़िया’, ‘क्रू’ और ‘दो पत्ती’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई है। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version