- विज्ञापन -
Home Entertainment Friday Movies Release : इस शुक्रवार थिएटर और OTT पर मनोरंजन...

Friday Movies Release : इस शुक्रवार थिएटर और OTT पर मनोरंजन का डबल डोज,ये शुक्रवार मूवी लवर्स के लिए होगा खास

OTT Releases: हर शुक्रवार की तरह इस बार भी दर्शकों को नई फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार है। जून के दूसरे शुक्रवार यानी 12 जून को सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी रिलीज दस्तक देने जा रही हैं। ड्रामा, थ्रिलर, हॉरर, क्राइम और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर कंटेंट दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।

- विज्ञापन -

जहां एक तरफ कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी, वहीं OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी कई चर्चित फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ पर टिकी नजरें

इस शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की है। ड्रामा-थ्रिलर शैली की यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी को दर्शाती है।

फिल्म में कंगना एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं, जो संकट की घड़ी में लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आएंगी। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हॉरर प्रेमियों के लिए लौट रही है ‘हॉन्टेड 3D’

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए निर्देशक विक्रम भट्ट ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने डरावने अतीत से बचने की कोशिश करता है, लेकिन रहस्यमयी घटनाएं उसका पीछा नहीं छोड़तीं।

OTT पर थ्रिलर और सस्पेंस का तड़का

OTT दर्शकों के लिए भी यह सप्ताह काफी दिलचस्प रहने वाला है। जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘द्रिदम’ एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जिसकी जिंदगी एक रहस्यमयी हत्या के मामले के बाद बदल जाती है।

वहीं नेटफ्लिक्स पर आने वाली ‘मैटरनल इंस्टिक्ट’ एक सच्ची घटना से प्रेरित क्राइम डॉक्यूमेंट्री ड्रामा है, जिसमें एक चर्चित हत्या की कहानी को दिखाया गया है।

‘राख’ में दिखेगा अली फजल का दमदार अंदाज

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर सीरीज ‘राख’ भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। सीरीज में अली फजल पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश की भूमिका निभा रहे हैं, जो खतरनाक अपराधियों की तलाश में जुटा रहता है।

यह सीरीज 1978 के चर्चित गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामले से प्रेरित बताई जा रही है।

फैमिली ड्रामा और इंटरनेशनल कंटेंट भी मौजूद

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ‘द पॉलीगेमिस्ट’ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे अपने पति के दूसरे रिश्तों के बारे में पता चलता है। यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों और विश्वास के टूटने की कहानी को सामने लाती है।

OTT पर आएंगी ‘करुप्पु’ और ‘भूत बंगला’

सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में सफलता के बाद अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा के दर्शकों के लिए खास मानी जा रही है।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version