- विज्ञापन -
Home Entertainment बिग बॉस 17 विनर Munawar Farooqui बने बेटी के पिता, शेयर की...

बिग बॉस 17 विनर Munawar Farooqui बने बेटी के पिता, शेयर की पहली झलक

Munawar Farooqui: एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘Munawar Faruqui’ और उनकी पत्नी मेहजबीन के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। कॉमेडियन ने खुद सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा कर फैंस को सरप्राइज दिया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। हाल ही में मुनव्वर ने अस्पताल से कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी पत्नी और नवजात बेटी की झलक देखने को मिली। हालांकि उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन तस्वीरों में परिवार की खुशी साफ नजर आई।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

- विज्ञापन -

मुनव्वर फारूकी ने देर रात इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके घर खुशियों की बरकत आई है। पोस्ट के साथ उन्होंने अस्पताल की कुछ भावुक तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में मेहजबीन अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। फैंस ने इस पोस्ट पर प्यार और शुभकामनाओं की बारिश कर दी।

सेलेब्स ने दी बधाई

मुनव्वर की इस खुशखबरी पर कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। Varun Dhawan समेत कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दीं। फैंस भी इस खास मौके पर मुनव्वर की खुशी में शामिल होते दिखे। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

दूसरी शादी के बाद नई शुरुआत

मुनव्वर ने साल 2024 में मेहजबीन से शादी की थी। यह दोनों की दूसरी शादी है। शादी को उन्होंने काफी निजी रखा था और लंबे समय तक इसे सार्वजनिक नहीं किया था। बाद में उन्होंने खुद अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी।

अब तीन बच्चों के पिता बने मुनव्वर

मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा है, जबकि मेहजबीन की भी एक बेटी है। अब इस नवजात बेटी के आने के बाद दोनों का परिवार और बड़ा हो गया है। मुनव्वर के लिए यह नई जिम्मेदारी और नई खुशी का दौर है। फैंस उनके इस नए सफर के लिए दुआएं दे रहे हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version