- विज्ञापन -
Home Entertainment Sushmita Sen Comeback: सोशल मीडिया से क्यों दूर थीं सुष्मिता सेन? शादी...

Sushmita Sen Comeback: सोशल मीडिया से क्यों दूर थीं सुष्मिता सेन? शादी और फिल्मों में वापसी पर दिया जवाब

Sushmita Sen Comeback: सुष्मिता सेन भले ही पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कम नजर आ रही हों, लेकिन अब उन्होंने इसकी वजह खुद बताई है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि कई बार इंसान को सोशल मीडिया और आसपास की तमाम आवाजों से खुद को दूर करने की जरूरत महसूस होती है।

- विज्ञापन -

सुष्मिता के मुताबिक, उन्हें लगा कि अब खुद को डिटॉक्स करने का समय है। वह कहीं गायब नहीं होतीं, बल्कि अपने जोन में चली जाती हैं, ताकि खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकें और फिर मजबूत वापसी कर सकें।

शादी के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

सुष्मिता सेन की लव लाइफ और शादी हमेशा से चर्चा में रही है। ऐसे में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में टाल दिया।

अभिनेत्री ने कहा कि उनकी लव लाइफ के बारे में उनसे न ही पूछा जाए तो बेहतर है। वहीं, शादी कब करेंगी, इस सवाल पर उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा कि इसका जवाब वह और सवाल पूछने वाला दोनों मिलकर ढूंढते रह जाएंगे।

फिल्मों में वापसी को लेकर क्या बोलीं?

सुष्मिता सेन काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। जब उनसे सिनेमा में वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जिस प्रोजेक्ट पर वह काम कर रही हैं, उसके बारे में फिलहाल बात नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े लोग ही इसके बारे में बेहतर तरीके से बताएंगे।

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि फैंस के बार-बार पूछने और सिनेमा के प्रति उनके प्यार की वजह से वह दोबारा इस दिशा में लौट पाती हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘दस्तक’ को भी याद किया। उनकी आखिरी बॉलीवुड थिएटर रिलीज ‘नो प्रॉब्लम’ 2010 में आई थी।

अपनी जिंदगी पर किताब लिखना चाहती हैं

सुष्मिता ने बताया कि वह खुद पर एक किताब भी लिखना चाहती हैं। हालांकि, वह इसे जल्दबाजी में पूरा नहीं करना चाहतीं। उनके मुताबिक, वह फिलहाल अपनी जिंदगी के अलग-अलग अध्यायों को जी रही हैं और बाद में इन्हें किताब के पन्नों पर उतारेंगी।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version