- विज्ञापन -
Home Tech Instagram First Draft: Reels बनाने वालों के लिए आया AI का नया...

Instagram First Draft: Reels बनाने वालों के लिए आया AI का नया फीचर, अब सेकंडों में तैयार होगा रफ एडिट

Instagram First Draft: Reels बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वीडियो एडिटिंग का शुरुआती काम अब आसान होने वाला है। मेटा के इंस्टाग्राम ने First Draft नाम से नया इन-ऐप एडिटिंग फीचर पेश किया है। इसका मकसद क्रिएटर्स को खाली टाइमलाइन से शुरुआत करने की परेशानी से बचाना है।

- विज्ञापन -

क्रिएटर जैसे ही लंबी वीडियो क्लिप सेलेक्ट करेगा, First Draft पूरे फुटेज का विश्लेषण करेगा और वीडियो में मौजूद अनावश्यक हिस्सों को पहचानकर एक बेसिक रफ एडिट तैयार कर देगा।

खुद हटाएगा साइलेंस और डल पार्ट

First Draft वीडियो में बोलते समय आने वाले लंबे ठहराव, अनावश्यक सन्नाटे और डल हिस्सों को पहचानकर उन्हें ट्रिम कर सकता है। यह फीचर टॉकिंग-हेड वीडियो के साथ-साथ मल्टी-क्लिप मोंटाज और ‘डे-इन-द-लाइफ’ जैसे अलग-अलग फॉर्मेट के लिए भी काम करता है।

इससे क्रिएटर्स को शुरुआती एडिटिंग में लगने वाला काफी समय बच सकता है और वह सीधे रफ एडिट से फाइनल वीडियो तैयार करने की ओर बढ़ सकते हैं।

क्रिएटर के हाथ में रहेगा पूरा कंट्रोल

इंस्टाग्राम के अनुसार, First Draft द्वारा किए गए कट और ट्रिम स्थायी नहीं होंगे। अगर फीचर ने किसी जरूरी हिस्से को गलती से हटा दिया है तो क्रिएटर उसे वापस पा सकता है।

रफ एडिट तैयार होने के बाद क्लिप्स को अपनी पसंद के अनुसार रीऑर्डर किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर क्लिप हटाने या फुल वीडियो एडिटर में जाकर मैन्युअल एडिटिंग करने का विकल्प भी रहेगा। रफ एडिट पसंद आने पर उसे सीधे पोस्ट किया जा सकता है।

iPhone में ऐसे इस्तेमाल करें First Draft

First Draft इस्तेमाल करने के लिए इंस्टाग्राम ऐप में Reels गैलरी खोलें और एक या उससे अधिक वीडियो क्लिप चुनें। इसके बाद स्क्रीन के नीचे दिखाई देने वाले First Draft विकल्प पर टैप करें। इंस्टाग्राम कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद भी इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फीचर रफ एडिट तैयार करेगा, जिसे पोस्ट करने से पहले रिव्यू और जरूरत के अनुसार एडिट किया जा सकेगा। फिलहाल यह सुविधा iOS यानी iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version