- विज्ञापन -
Home Health Eye Care: आंखों से ज्यादा पानी आना हो सकता है गंभीर संकेत,...

Eye Care: आंखों से ज्यादा पानी आना हो सकता है गंभीर संकेत, जानिए कारण और बचाव के उपाय

Eye Care: आंखों में नमी बनाए रखने के लिए शरीर प्राकृतिक रूप से आंसू (टियर्स) बनाता है। लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा आंसू आने लगते हैं, जिससे देखने में परेशानी होती है और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या सामान्य भी हो सकती है और किसी आंखों से जुड़ी बीमारी का संकेत भी। ऐसे में इसके कारणों और बचाव के उपायों को जानना जरूरी है।

इन कारणों से ज्यादा बहते हैं आंसू

- विज्ञापन -

आंखों से लगातार पानी आने की समस्या कई वजहों से हो सकती है, जिनमें प्रमुख हैं:

  • एलर्जी
  • Dry Eye Syndrome (ड्राई आइज)
  • Conjunctivitis (कंजंक्टिवाइटिस या रेड आई)
  • टियर डक्ट का बंद होना
  • पलकों की बनावट में असामान्यता
  • आंख के ऊपर फुंसी या सूजन

इन स्थितियों में समय रहते सावधानी बरतना जरूरी होता है, ताकि समस्या गंभीर न बने।

डिजिटल डिवाइस से लेते रहें ब्रेक

लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिजिटल डिवाइस का उपयोग करने से आंखों पर दबाव बढ़ता है। इससे ड्राईनेस और पानी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में नियमित अंतराल पर आंखों को आराम देना जरूरी है।अगर आंखों में खुजली महसूस हो रही हो तो उन्हें रगड़ने की बजाय डॉक्टर की सलाह से ल्युब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें। बार-बार आंखें रगड़ने से समस्या और बढ़ सकती है।

इन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

यदि नीचे दिए गए लक्षण दिखाई दें तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है:

  • आंखों से लगातार पानी आना
  • आंखों में दर्द होना
  • आंखों का लाल होना
  • तेज रोशनी में परेशानी होना
  • आंखों में सूजन
  • आंखों से डिस्चार्ज या पलकों पर पपड़ी जमना

विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते सही देखभाल और उपचार से आंखों से पानी आने की समस्या को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और आंखों की सेहत लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकती है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version