- विज्ञापन -
Home Health Shailesh Lodha की बेटी की शादी में क्यों पहुंचे विकी कौशल?...

Shailesh Lodha की बेटी की शादी में क्यों पहुंचे विकी कौशल? क्या है दोनों परिवारों में कोई खास रिश्ता

Swara Lodha Wedding: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पूर्व कलाकार और कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। 6 जुलाई को राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित इस शाही समारोह में फिल्म और साहित्य जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता विकी कौशल की मौजूदगी को लेकर हुई।

- विज्ञापन -

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में विकी कौशल बारातियों का स्वागत करते, शैलेश लोढ़ा की पगड़ी ठीक करते और शादी की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए। इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठा कि आखिर विकी कौशल और शैलेश लोढ़ा के बीच क्या रिश्ता है।

क्यों बने ‘लड़कीवाले’?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकी कौशल और शैलेश लोढ़ा के परिवारों के बीच वर्षों पुराना आत्मीय संबंध है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह रिश्ता उस समय और मजबूत हुआ था, जब विकी कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल कैंसर से जूझ रहे थे। उस दौरान शैलेश लोढ़ा नियमित रूप से उनसे मिलने जाते थे और उनका हौसला बढ़ाते थे। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच गहरा अपनापन बना हुआ है।

पहले भी कर चुके हैं तारीफ

कुछ समय पहले शैलेश लोढ़ा ने सोशल मीडिया पर विकी कौशल के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उनकी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की खुलकर तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था कि सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद विकी का विनम्र व्यवहार उन्हें खास बनाता है।

शादी में कौन-कौन हुआ शामिल?

स्वरा लोढ़ा की शादी सिंगापुर में बैंकिंग सेक्टर से जुड़े शाश्वत के साथ हुई। शादी समारोह में अभिनेता राकेश बेदी, रजा मुराद, गीतकार मनोज मुंतशिर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं।

वहीं, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम के अधिकांश कलाकार समारोह में नजर नहीं आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि किसी भी कलाकार की अनुपस्थिति को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version