- विज्ञापन -
Home Tech Amazon AI Store: अब AI बताएगा कौन सा गैजेट है आपके लिए...

Amazon AI Store: अब AI बताएगा कौन सा गैजेट है आपके लिए सही, Amazon ने शुरू किया नया स्टोर

Amazon ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए नया AI Store लॉन्च किया है। इस खास स्टोर का उद्देश्य यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस डिवाइसेज़ को समझने और अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्रोडक्ट चुनने में मदद करना है। कंपनी का कहना है कि इस पहल से ऑनलाइन शॉपिंग का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट बनने वाला है।

आसान भाषा में समझाए जाएंगे AI फीचर्स

- विज्ञापन -

Amazon का यह नया AI Store खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो AI फीचर्स वाले स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट होम डिवाइसेज़ खरीदना चाहते हैं, लेकिन तकनीकी जानकारी के अभाव में सही फैसला नहीं ले पाते। इस स्टोर में यूजर्स को सिर्फ प्रोडक्ट की जानकारी ही नहीं मिलेगी, बल्कि यह भी बताया जाएगा कि AI तकनीक उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को कैसे आसान बना सकती है।

कई पॉपुलर AI डिवाइस किए गए शामिल

कंपनी ने इस AI Store में कई लोकप्रिय AI-पावर्ड डिवाइसेज़ को शामिल किया है। इनमें Samsung Galaxy S26 Ultra, iQOO 15, OnePlus Nord 6, HP OmniBook Ultra, iPad 11, Lenovo Yoga Slim 7 और LG AI-powered 4K Smart TV जैसे डिवाइस शामिल हैं। आने वाले समय में इस लिस्ट में और भी नए प्रोडक्ट जोड़े जाने की योजना है।कंपनी का कहना है कि यह स्टोर खास तौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और फैमिली यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर विकल्प चुन सकें।

Amazon के AI फीचर्स से शॉपिंग होगी और स्मार्ट

AI Store के अलावा Amazon अपने प्लेटफॉर्म पर कई अन्य स्मार्ट फीचर्स भी दे रहा है, जैसे Amazon Rufus shopping assistant, Amazon Lens के जरिए विजुअल सर्च, “View in Your Room” AR फीचर और प्राइस ट्रैकिंग टूल्स। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स न सिर्फ सही प्रोडक्ट चुन पाएंगे, बल्कि बेहतर कीमत पर खरीदारी का फैसला भी आसानी से कर सकेंगे।

- विज्ञापन -
Exit mobile version