- विज्ञापन -
Home Tech Offline Apps: अगर बंद हुआ इंटरनेट तो कैसे करेंगे काम? जानिए क्यों...

Offline Apps: अगर बंद हुआ इंटरनेट तो कैसे करेंगे काम? जानिए क्यों जरूरी हैं ये ऑफलाइन ऐप्स

Usefull Apps:अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच गहराते संघर्ष ने एक नई वैश्विक चिंता को जन्म दिया है इंटरनेट का पूर्ण बंद होना। 28 फरवरी के घटनाक्रम ने साबित कर दिया कि युद्ध केवल जमीन या आसमान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सूचना के राजमार्ग (Information Highway) को भी काट सकता है। हालांकि ईरान ने अपने ‘नेशनल इंफॉर्मेशन नेटवर्क’ के जरिए घरेलू सेवाओं को जारी रखा, लेकिन बाकी दुनिया के लिए यह एक बड़ी चेतावनी है।
यदि वैश्विक इंटरनेट केबल बाधित होती हैं, तो आम नागरिक पूरी तरह कट जाएंगे। ऐसी स्थिति में ‘डिजिटल तैयारी’ ही एकमात्र रास्ता है।

 3 जरूरी ऐप्स जो बिना इंटरनेट के बनेंगे आपके साथी,

- विज्ञापन -

1. PocketPal AI:  यह पूरी तरह ऑफलाइन काम करता है। यूज़र एआई मॉडल को पहले से अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। नेटवर्क न होने पर भी आप इससे जरूरी जानकारी मांग सकते हैं या बातचीत कर सकते हैं। चूंकि डेटा किसी बाहरी सर्वर पर नहीं जाता, इसलिए आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

2. Sachet App:भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा विकसित यह ऐप हर भारतीय के फोन में होना अनिवार्य है।यह रियल-टाइम आपदा अलर्ट और आपातकालीन निर्देश देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ में इस ऐप को डाउनलोड करने की सलाह दी है।

3. Organic Maps: जब जीपीएस और ऑनलाइन मैप्स काम नहीं करते, तब ‘ऑर्गेनिक मैप्स’ काम आता है।
यह OpenStreetMap पर आधारित है और एक बार मैप डाउनलोड करने के बाद बिना इंटरनेट के नेविगेशन देता है।
इसमें कोई विज्ञापन या ट्रैकिंग नहीं है, जिससे यह बैटरी कम खर्च करता है और सुरक्षित रहता है। आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान तक पहुँचने के लिए यह सबसे भरोसेमंद टूल है।

पहले से करें तैयारी

इंटरनेट का कटना केवल संचार ही नहीं, बल्कि बैंकिंग, नेविगेशन और सूचना के प्रवाह को रोक देता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि इन ऐप्स को अभी डाउनलोड करें और इनके ऑफलाइन डेटा (मैप्स और एआई मॉडल) को अपडेट रखें। युद्ध की स्थिति में ये छोटे कदम आपके और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version