- विज्ञापन -
Home Tech नया Aadhaar App बना लोगों की पहली पसंद, 3 महीने में इतने...

नया Aadhaar App बना लोगों की पहली पसंद, 3 महीने में इतने करोड़ डाउनलोड

Unique Identification Authority of India के नए आधार ऐप ने आधार से जुड़े कामों को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। पहले जहां लोगों को आधार में छोटी-छोटी जानकारी अपडेट कराने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था या आधार सेंटर के कई चक्कर काटने पड़ते थे, वहीं अब यह काम मोबाइल के जरिए घर बैठे ही हो रहा है। यही वजह है कि लॉन्च के महज तीन महीनों के भीतर इस ऐप को 2.1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

मोबाइल और पता अपडेट करना हुआ आसान

- विज्ञापन -

नए आधार ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यूजर्स अपने आधार से जुड़ी कई जरूरी सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं। खासतौर पर मोबाइल नंबर अपडेट और पता बदलने जैसी सेवाएं अब बेहद आसान हो गई हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने इस ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराया है, जबकि करीब 6 लाख लोगों ने अपने आधार कार्ड में पता अपडेट किया है।

इससे न सिर्फ लोगों का समय बच रहा है, बल्कि उन्हें बार-बार आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत भी नहीं पड़ रही।

डिजिटल पहचान को बनाया और मजबूत

इस ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स अपनी डिजिटल पहचान हमेशा अपने साथ रख सकें। अब आधार कार्ड को दिखाना, शेयर करना और वेरिफाई करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। ऐप के जरिए QR कोड बेस्ड डिजिटल पहचान साझा की जा सकती है, जिससे कागजी दस्तावेज साथ रखने की जरूरत कम हो जाती है।

मिल रहे हैं एडवांस फीचर्स

नए आधार ऐप में कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जो इसे और उपयोगी बनाती हैं। इसमें फेस वेरिफिकेशन के जरिए पहचान सत्यापित करने की सुविधा दी गई है। साथ ही यूजर्स एक क्लिक में अपने बायोमेट्रिक डेटा को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने का विकल्प भी मौजूद है, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि आधार का उपयोग कहां और कब हुआ।

यूजर्स को मिल रहे ये बड़े फायदे

इस ऐप के जरिए घर बैठे मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा मिल रही है। आधार सेंटर जाने की जरूरत काफी कम हो गई है। फेस वेरिफिकेशन से पहचान आसान हुई है। बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक का विकल्प सुरक्षा को मजबूत बनाता है। QR-बेस्ड डिजिटल कॉन्टैक्ट कार्ड की सुविधा भी इसे खास बनाती है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version