- विज्ञापन -
Home Tech WhatsApp ला रहा एक और मज़ेदार फीचर, अब नहीं भूलेंगे दोस्तों और...

WhatsApp ला रहा एक और मज़ेदार फीचर, अब नहीं भूलेंगे दोस्तों और परिवार का ये खास दिन

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और उपयोगी फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही ऐप में Birthday Reminder फीचर जोड़ा जा सकता है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य कॉन्टैक्ट्स का जन्मदिन भूलने की चिंता से मुक्त हो जाएंगे। यह फीचर समय पर नोटिफिकेशन भेजकर यूजर को जन्मदिन की याद दिलाएगा, जिससे वह सीधे चैट में जाकर शुभकामनाएं भेज सकेगा।

ऐप देगा जन्मदिन की समय पर याद

- विज्ञापन -

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp इस फीचर पर काम कर रहा है और इसे एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.27.3 में देखा गया है। हालांकि फिलहाल यह टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन आने वाले अपडेट में इसे रोलआउट किया जा सकता है।

इस फीचर के सक्रिय होने के बाद यदि किसी सेव किए गए कॉन्टैक्ट का जन्मदिन होगा, तो WhatsApp इन-ऐप नोटिफिकेशन भेजेगा। नोटिफिकेशन पर टैप करते ही यूजर सीधे संबंधित व्यक्ति की चैट विंडो में पहुंच जाएगा और तुरंत बर्थडे विश कर सकेगा।

मिलेगा अलग Birthday सेक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp ऐप में एक अलग Birthday सेक्शन भी जोड़ेगा। इस सेक्शन में यूजर के सभी सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स के आने वाले जन्मदिन एक ही जगह दिखाई देंगे। इससे महत्वपूर्ण तारीखों को ट्रैक करना आसान हो जाएगा और अलग से कैलेंडर या रिमाइंडर ऐप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जन्मतिथि उपलब्ध होने पर ही करेगा काम

यह फीचर तभी काम करेगा जब WhatsApp के पास संबंधित कॉन्टैक्ट की जन्मतिथि मौजूद होगी। कुछ देशों में कानूनी आवश्यकताओं के तहत WhatsApp पहले से यूजर्स की जन्मतिथि लेता है। वहीं जिन देशों में यह जानकारी अनिवार्य नहीं है, वहां यूजर्स को अपनी इच्छा से ऐप में जन्मतिथि जोड़नी पड़ सकती है।

प्राइवेसी पर भी रहेगा फोकस

फिलहाल कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि जन्मतिथि किसे दिखाई देगी या उसे छिपाने का विकल्प मिलेगा या नहीं। उम्मीद की जा रही है कि आधिकारिक लॉन्च से पहले WhatsApp इस फीचर के साथ प्राइवेसी कंट्रोल भी उपलब्ध कराएगा, ताकि यूजर्स अपनी जानकारी साझा करने पर पूरा नियंत्रण रख सकें।

Birthday Reminder फीचर के आने से WhatsApp केवल मैसेजिंग ऐप ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने वाला एक स्मार्ट पर्सनल असिस्टेंट भी बनता नजर आएगा।

- विज्ञापन -
Exit mobile version