- विज्ञापन -
Home Uncategorized वीरता, साहस और सच्चाई की कहानी: ऑपरेशन सिंदूर बड़े पर्दे पर विवेक...

वीरता, साहस और सच्चाई की कहानी: ऑपरेशन सिंदूर बड़े पर्दे पर विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार साथ

Entertainment News: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर चुके हैं। इस बार वह लेकर आ रहे हैं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जो अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर आधारित है। ये कहानी इतनी रियल और रोमांचक है कि इसे बड़े पर्दे पर देखना किसी सस्पेंस से कम नहीं होगा।

किताब से मिली सच्ची प्रेरणा

- विज्ञापन -

यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल K.J.S. टाइनी ढिल्लों की किताब Operation Sindoor The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan से प्रेरित है। विवेक खुद इसे डायरेक्ट करेंगे और उनका कहना है,हमारी कोशिश यही होगी कि कहानी को पूरी सच्चाई के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया जाए। फिल्म में सेना के सहयोग से किए गए गहरे रिसर्च और असली घटनाओं को दिखाया जाएगा।

भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाया

विवेक ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह इस फिल्म में भूषण कुमार के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा यह कहानी सबकॉन्टिनेंट में सुरक्षा की परिभाषा बदलने वाली है। यह पाकिस्तान के परमाणु bluff को भी उजागर करती है।भूषण कुमार ने भी कहा, “कुछ कहानियां हम नहीं चुनते बल्कि वे हमें चुनती हैं’। ऑपरेशन सिंदूर ऐसी ही कहानी है। इसे ईमानदारी, हिम्मत और जिम्मेदारी के साथ बताना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़ा खुलासा है।विवेक ने बताया कि फिल्म केवल एक्शन दिखाने की फिल्म नहीं होगी। यह पहलगाम हमले के बाद की परिस्थितियों और भारतीय सेना की कामयाबी पर आधारित है। उन्होंने कहा हमारा मकसद शोर मचाना नहीं है। बल्कि सच्चाई और क्लैरिटी के साथ इस कहानी को पेश करना है।बुद्धा प्रोडक्शन्स और T-Series के सहयोग से फिल्म में 6 मई से 10 मई 2025 के बीच हुए पूरे ऑपरेशन को दिखाया जाएगा।

वीरता और साहस की कहानी

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सैनिकों की वीरता, रणनीति और साहस की कहानी है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन और भूषण कुमार के प्रोडक्शन में यह फिल्म दर्शकों को रियल और रोमांचक अनुभव देने वाली है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version