- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Lucknow BBD University में मेस के खाने को लेकर बवाल, छात्रों और वॉर्डन...

BBD University में मेस के खाने को लेकर बवाल, छात्रों और वॉर्डन के बीच मारपीट

Babu Banarasi Das Universityक बार फिर विवादों में आ गई है। शुक्रवार रात यूनिवर्सिटी कैंपस के हॉस्टल में मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें कई दिनों से खराब गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा था, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया।

- विज्ञापन -

बताया जा रहा है कि बीटेक और बीसीए के छात्रों ने मेस में परोसी जा रही रोटियों की खराब गुणवत्ता पर आपत्ति जताई थी। छात्रों का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में ब्लॉक हेड शुभम प्रताप सिंह से शिकायत की, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा, “यही खाना खाना पड़ेगा।” इस जवाब से छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई।

विवाद ने लिया हिंसक रूप

छात्रों का आरोप है कि विरोध करने पर हॉस्टल प्रशासन और वॉर्डन ने एक छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद मामला और भड़क गया। गुस्साए छात्रों ने भी वॉर्डन के साथ मारपीट की। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सैकड़ों छात्र हॉस्टल से बाहर निकल आए।

आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में लगे सामान को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र लखनऊ-अयोध्या हाईवे की ओर बढ़े और वहां जाम लगाने की कोशिश की।

हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

छात्रों के प्रदर्शन की वजह से हाईवे पर करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद छात्र शांत हुए और स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि छात्रों की शिकायतों और मारपीट की घटना की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- विज्ञापन -
Exit mobile version