- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Lucknow Lucknow: भजन संध्या में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति ने...

Lucknow: भजन संध्या में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति ने बांधा समां

Uttar Pradesh की राजधानी Lucknow के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ‘धर्मोत्सव @ सरोजनीनगर’ अभियान के तहत बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को नटकुर मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा मैदान देर शाम तक भक्ति रस में डूबा नजर आया।

- विज्ञापन -

शाम 6 बजे शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में जैसे ही कन्हैया मित्तल ने अपने लोकप्रिय भजन प्रस्तुत करने शुरू किए, पूरा नटकुर मैदान “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भजनों के साथ झूमते नजर आए और कार्यक्रम स्थल पर आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बना धर्मोत्सव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि ‘धर्मोत्सव @ सरोजनीनगर’ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और आस्था का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में राम भक्तों का एक साथ एकत्र होना इस स्थान को किसी तीर्थस्थल जैसा बना देता है।

उन्होंने कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि उनके भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। साथ ही उन्होंने सरोजनीनगर को आने वाले समय में एक प्रमुख आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

चार वर्षों से चल रही राम रथ सेवा, जल्द शुरू होगा श्याम रथ

विधायक ने जानकारी दी कि पिछले चार वर्षों से सरोजनीनगर क्षेत्र से राम रथ सेवा संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को निशुल्क दर्शन कराए जा रहे हैं। इस सेवा को क्षेत्रवासियों का लगातार समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही श्याम रथ सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसके जरिए श्रद्धालुओं को खाटू श्याम और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को धार्मिक यात्राओं में सुविधा मिलेगी।भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण देर रात तक भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर रहा।

- विज्ञापन -
Exit mobile version