- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh UP Bus Conductor Vacancy: यूपी रोडवेज में कंडक्टर भर्ती का मौका, जानें...

UP Bus Conductor Vacancy: यूपी रोडवेज में कंडक्टर भर्ती का मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

Uttar Pradesh: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। Uttar Pradesh State Road Transport Corporation की ओर से प्रदेश के कई जिलों में परिचालक (कंडक्टर) पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 9 अप्रैल तक आधिकारिक पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

इन जिलों में हो रही भर्ती

- विज्ञापन -

यूपीएसआरटीसी द्वारा प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में परिचालक पदों पर भर्ती की जा रही है। जिन जिलों में भर्ती चल रही है, उनमें शामिल हैं:

Lucknow – 170 पद
Aligarh – 153 पद
Gautam Budh Nagar – 64 पद
Ghaziabad – 86 पद
Moradabad – 393 पद
Bareilly – 155 पद

इन सभी जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।

परिचालक पदों के लिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

 

आवेदन करने की प्रक्रिया 

सबसे पहले sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पोर्टल पर जाएं
होम पेज पर ‘Jobseeker Signup’ विकल्प पर क्लिक करें
मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें
रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य आवश्यक विवरण भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें
अंत में भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें

आवेदन पूरी तरह निशुल्क

इस भर्ती की एक खास बात यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यानी सभी उम्मीदवार बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं।ऐसे में जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर इस मौके का लाभ जरूर उठाएं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version