Tesla Model Y: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच इजरायल के नेतन्या शहर से एक ऐसी खबर आई जिसने लोगों को सच में चौंका दिया। एक रॉकेट हमले के दौरान उसका भारी टुकड़ा एक पार्क की हुई कार पर गिरा,अब आप सोच रहे होंगे कि कार पूरी तरह टूट गई होगी।लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा। यह कार थी Tesla Model Y, और इसने उस झटके को काफी हद तक झेल लिया। रॉकेट का टुकड़ा कार की छत से टकराया जरूर, लेकिन अंदर तक नहीं जा सका। यही बात लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर रही है।
मालिक ने कहा “ये सिर्फ कार नहीं है”
कार की मालिक Lara Shusterman ने जब ये सब देखा, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि Tesla उनके लिए सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि भरोसे की चीज है।उन्होंने Elon Musk को भी धन्यवाद कहा। उनकी पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोग कमेंट्स में हैरानी जताने लगे—कई लोग तो इसे “मिनी टैंक” तक कह रहे हैं।
आखिर इतनी मजबूत क्यों है ये कार?
अब सवाल आता है ऐसा कैसे हुआ? Tesla Model Y को खासतौर पर सेफ्टी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका ग्लास रूफ काफी मजबूत होता है और पूरी बॉडी का डिजाइन इस तरह से किया गया है कि झटके को सह सके।एक और खास बात इसकी बैटरी नीचे लगी होती है, जिससे गाड़ी का बैलेंस अच्छा रहता है। यही वजह है कि इसे Euro NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है।
भारत में कितनी है कीमत?
अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसी कार आपके बजट में है या नहीं, तो बता दें कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 59.89 लाख रुपये है।एक बार चार्ज करने पर ये लगभग 500 किलोमीटर तक चल सकती है। और स्पीड? सिर्फ 5-6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा! यानी सेफ्टी के साथ परफॉर्मेंस भी शानदार।
क्यों बन गई चर्चा का विषय?
रॉकेट हमले जैसी खतरनाक स्थिति में भी कार का सुरक्षित रहना कोई आम बात नहीं है। यही वजह है कि यह खबर हर जगह वायरल हो रही है।लोग अब इसे सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि एक ऐसी गाड़ी के तौर पर देख रहे हैं जो मुश्किल हालात में भी साथ नहीं छोड़ती।
