- विज्ञापन -
Home भारत Independence Day 2026: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

Independence Day 2026: राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर किया देश को संबोधित, तिरंगे को बताया आजादी का प्रतीक

Independence Day 2026:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ ही घंटों बाद भारत की स्वाधीनता के 80वें वर्ष का शुभारंभ होगा। देश और विदेश में रहने वाले भारतीय इस अवसर को उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वाधीनता का प्रतीक है, जिसे देशवासी पूरी शान के साथ फहराते हैं।

- विज्ञापन -

उन्होंने 15 अगस्त 1947 को याद करते हुए कहा कि इसी दिन भारत गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ और स्वतंत्र भारत के नागरिक देश की नियति के निर्माता बने।

विद्यार्थियों की सुरक्षा पर दिया जोर

राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को भारत का भविष्य निर्माता बताते हुए उनकी सुरक्षा और भविष्य के लिए समाज और सरकार के सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है, उसी तरह विद्यार्थियों के वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा के लिए भी सभी का सहयोग आवश्यक है।

ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को किया याद

राष्ट्रपति ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती का उल्लेख करते हुए उनके और क्रांति-ज्योति सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों ने सामाजिक न्याय, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और समानता के लिए ऐतिहासिक काम किया।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में भारत ने समावेशी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए विरासत और विकास के समन्वय को प्राथमिकता दी है।

हर व्यक्ति बड़े सपने देख सकता है

राष्ट्रपति ने लोकतंत्र के अलग-अलग अंगों की जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे जनता की आकांक्षाओं को विधायिका में अभिव्यक्त करें, जबकि कार्यपालिका को जनहित और राष्ट्रहित की नीतियों को जमीन पर लागू करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले लोग विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दे रहे हैं। इससे उनका विश्वास मजबूत होता है कि आज के भारत में हर व्यक्ति बड़े सपने देख सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version