- विज्ञापन -
Home Delhi पत्नी से विवाद के बाद ससुरालवालों पर हमला करने का आरोप, 31...

पत्नी से विवाद के बाद ससुरालवालों पर हमला करने का आरोप, 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Delhi News: दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विनय नोएडा स्थित Adobe में काम करते थे और करीब साढ़े तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके चार महीने के जुड़वां बच्चे भी हैं।

- विज्ञापन -

परिवार का आरोप है कि शुक्रवार सुबह विनय और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ घर पहुंचीं। परिजनों के मुताबिक, उन्हें लगा कि रिश्तेदार विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने आए हैं, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई।

मां ने लगाया गला दबाने और मारपीट का आरोप

विनय की मां के मुताबिक, पत्नी के परिवार के लोगों ने उनके बेटे को पकड़कर बेड पर गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि विनय का गला दबाया गया और पेट पर लात-घूंसे मारे गए। मां और पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी कथित तौर पर धक्का देकर अलग कर दिया गया।

मां ने बताया कि उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी। इसके बाद विनय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि विनय उनका इकलौता बेटा था।

बहन ने उठाया  सवाल

विनय की बहन ने घटना को सुनियोजित हमला बताया है। उनका दावा है कि विवाद के बाद उनकी भाभी घर से चली गईं और करीब 10 मिनट बाद छह लोगों के साथ वापस आईं। बहन ने सवाल उठाया कि जब कुछ रिश्तेदार करीब 30 मिनट की दूरी पर रहते थे, तो वे इतनी जल्दी घर कैसे पहुंच गए।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना से पहले घर का CCTV बंद था। हालांकि, इन सभी आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

चार लोग हिरासत में, एक आरोपी की तलाश

घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई, रिश्तेदारों को कब बुलाया गया और विनय की मौत किन चोटों के कारण हुई।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिवार के आरोपों और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

- विज्ञापन -
Exit mobile version