- विज्ञापन -
Home Health Chemical Ripened Mangoes: कहीं आप भी तो केमिकल से पके आम तो...

Chemical Ripened Mangoes: कहीं आप भी तो केमिकल से पके आम तो नहीं खा रहे? ऐसे करें पहचान और बचाये खुद को

Chemical Ripened Mangoes:गर्मी के मौसम में आम खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले सभी आम प्राकृतिक रूप से पके हों, यह जरूरी नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार कई जगहों पर आमों को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

क्यों खतरनाक है कैल्शियम कार्बाइड?

- विज्ञापन -

कैल्शियम कार्बाइड नमी के संपर्क में आने पर एसिटिलीन गैस छोड़ता है, जो फलों को तेजी से पकाने का काम करती है। हालांकि इसमें आर्सेनिक और फास्फोरस जैसे हानिकारक तत्व मौजूद हो सकते हैं। ऐसे आम खाने से पेट दर्द, दस्त, गले में जलन, सिरदर्द और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक सेवन करने पर यह लिवर और नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है।

बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए ऐसे आम ज्यादा नुकसानदेह माने जाते हैं।

कृत्रिम रूप से पके आम की पहचान कैसे करें?

  • प्राकृतिक रूप से पका आम आमतौर पर एक समान रंग का होता है, जबकि रसायन से पके आम में कहीं ज्यादा पीला और कहीं हरा रंग दिखाई दे सकता है।
  • आम बाहर से पका हुआ दिखे लेकिन दबाने पर कठोर महसूस हो तो वह कृत्रिम रूप से पकाया गया हो सकता है।
  • ऐसे आमों का स्वाद अक्सर फीका और कम रसदार होता है।
  • पानी से भरी बाल्टी में आम डालें। प्राकृतिक रूप से पके आम सामान्यतः डूब जाते हैं, जबकि कृत्रिम रूप से पकाए गए या अधपके आम तैर सकते हैं।

घर पर कैसे पकाएं आम?

विशेषज्ञ प्राकृतिक तरीकों से आम पकाने की सलाह देते हैं।

  • सूखी घास या पुआल में आम रखकर पकाएं।
  • लकड़ी की पेटी या टोकरी में अखबार बिछाकर आम रखें।
  • इन्हें कमरे के तापमान पर 3-4 दिनों तक रहने दें।

ध्यान रखें कि आम को फ्रिज में रखकर या तेज धूप में रखकर पकाने की कोशिश न करें, इससे फल खराब हो सकता है।

आम खाने से पहले बरतें ये सावधानियां

  • आम को 15-20 मिनट तक साफ पानी में भिगोकर रखें।
  • सेवन से पहले अच्छी तरह धो लें।
  • डंठल वाला हिस्सा हटाकर ही खाएं।
  • आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काटकर सेवन करना बेहतर माना जाता है।
  • यदि आम का स्वाद असामान्य या रसहीन लगे तो उसका सेवन न करें।

आम में छिपा है पोषण का खजाना

आम में विटामिन A, विटामिन C, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और आंखों की सेहत सुधारने में मदद करता है। हालांकि आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version