- विज्ञापन -
Home Health Heart Health: क्या घंटों बैठने की आदत बन सकती है दिल के...

Heart Health: क्या घंटों बैठने की आदत बन सकती है दिल के लिए खतरा ? इन छोटे बदलाव से कर सकते हैं बचाव

Sitting and Heart Health: आज की लाइफस्टाइल में ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना, वीडियो कॉल, कार से सफर और रात में फोन चलाना आम हो गया है। कई लोग रोजाना 8 से 10 घंटे तक बैठे रहते हैं। चेन्नई के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव वीके के अनुसार, लगातार बैठे रहने का असर हार्ट पर भी पड़ सकता है।

- विज्ञापन -

लंबे समय तक बैठे रहने पर मसल्स की एक्टिविटी कम हो जाती है। इससे शरीर ब्लड में मौजूद शुगर और फैट का इस्तेमाल ठीक से नहीं कर पाता। इसके चलते ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड बढ़ सकते हैं, जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। ये बदलाव लंबे समय में हार्ट हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं।

स्लो हो सकता है ब्लड सर्कुलेशन

लगातार बैठे रहने से शरीर में ब्लड फ्लो भी धीमा हो सकता है। खासकर पैरों में लंबे समय तक ब्लड जमा रहने पर ब्लड क्लॉट का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञ के मुताबिक कम उम्र में भी हाई ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और लगातार थकान जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

बैठे रहने वाली नौकरी है तो अपनाएं ये आदतें

हर 30 मिनट में उठें: कम से कम 30 सेकंड के लिए खड़े हों। फोन पर बात करते समय चल सकते हैं।

खाने के बाद वॉक करें: लंच या डिनर के बाद 5-10 मिनट पैदल चलने की आदत डालें।

हफ्ते में 150 मिनट एक्टिव रहें: तेज वॉक, साइकिलिंग या अन्य शारीरिक गतिविधि करें। 30 मिनट की एक्सरसाइज हफ्ते में पांच दिन की जा सकती है।

डेस्क पर स्नैकिंग कम करें: पानी पास रखें और भूख लगने पर नट्स जैसे हेल्दी विकल्प चुनें।

रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं: समय-समय पर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाएं। जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

ध्यान रखें, बैठना पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं है। सबसे जरूरी है लगातार बैठे रहने की आदत को तोड़ना। छोटे-छोटे ब्रेक और नियमित शारीरिक गतिविधि लंबे समय में सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version