- विज्ञापन -
Home International News Earthquake : जापान में फिर हिली जमीन, होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का...

Earthquake : जापान में फिर हिली जमीन, होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप

United States Geological Survey: Japan में एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को डरा दिया। सोमवार तड़के उत्तरी जापान के Hokkaido क्षेत्र में जोरदार भूकंप महसूस किया गया, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप के बाद फिलहाल सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है और अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

- विज्ञापन -

USGS के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। यह भूकंप सोमवार सुबह जापान समयानुसार तड़के दर्ज किया गया। इसका केंद्र होक्काइडो के छोटे शहर साराबेत्सु से करीब 18 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। भूकंप की गहराई लगभग 81 किलोमीटर बताई गई है, जिसके कारण झटके काफी व्यापक क्षेत्र में महसूस किए गए।

लोगों में मचा हड़कंप

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि घरों और इमारतों में रखी चीजें हिलने लगीं। कई लोगों की नींद झटकों की वजह से खुली और वे घबराकर घरों से बाहर निकल आए। जापान भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां के लोग ऐसे हालात के लिए प्रशिक्षित होते हैं, लेकिन तेज झटकों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी।

हाल ही में भी आया था बड़ा भूकंप

इससे पहले 20 अप्रैल को भी उत्तरी जापान के तटीय क्षेत्र में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। उस दौरान सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी और तटीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया था। हालांकि उस घटना में भी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई थी।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है जापान

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में गिना जाता है। यह देश ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल अक्सर बड़े भूकंपों का कारण बनती है। इसी वजह से यहां इमारतों और सार्वजनिक ढांचे को भूकंपरोधी तकनीक से तैयार किया जाता है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version