- विज्ञापन -
Home Madhya Pradesh भोपाल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,शादी का झांसा देकर 3...

भोपाल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,शादी का झांसा देकर 3 साल तक शोषण, विरोध पर बोला- तुम मेरी बहन हो

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निशातपुरा थाना क्षेत्र की एक 23 वर्षीय युवती ने अपने मौसेरे भाई पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध

- विज्ञापन -

पीड़िता के अनुसार, वह करोंद इलाके में रहती थी और मंडीदीप की एक फै्ट्री में नौकरी करती थी। आरोपी युवक, जो रिश्ते में उसका मौसेरा भाई लगता है, उसके साथ रहता था और एक निजी बैंक में कार्यरत था।

युवती ने पुलिस को बताया कि जून 2023 में आरोपी ने उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे के आधार पर दोनों के बीच संबंध बने रहे और युवक लगातार शादी का आश्वासन देता रहा।

लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे दोनों

शिकायत के अनुसार, दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। युवती का कहना है कि वह आरोपी पर भरोसा करती थी और उसे लगता था कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे। लेकिन समय बीतने के साथ जब उसने शादी की बात बार-बार उठानी शुरू की तो युवक हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था।

शादी की बात आते ही बदल गया रुख

पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी को लेकर दबाव बनाना शुरू किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। एक दिन बहस के दौरान आरोपी ने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन हैं, इसलिए उनकी शादी नहीं हो सकती।

युवती का आरोप है कि अगर यह बात पहले से पता थी तो आरोपी ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध क्यों बनाए और इतने लंबे समय तक उसे भरोसे में क्यों रखा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद युवती ने निशातपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- विज्ञापन -
Exit mobile version