- विज्ञापन -
Home Mumbai मुंबई इवेंट में दिलीप जोशी, हरिहरन और संजीव कपूर हुए सम्मानित, जताया...

मुंबई इवेंट में दिलीप जोशी, हरिहरन और संजीव कपूर हुए सम्मानित, जताया आभार और खुशी

Mumbai awards 2026: मुंबई में एक खास समारोह के दौरान टीवी के चहेते अभिनेता दिलीप जोशी, मशहूर गायक हरिहरन और जाने-माने शेफ संजयव कपूर को सम्मानित किया गया। यह मौका 18वें न्यूज़मेकर्स अवॉर्ड्स 2026 का था, जहां अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार काम करने वालों को सराहा गया।पूरी शाम में एक अलग ही गर्मजोशी थी,तालियों की गूंज, मुस्कुराते चेहरे और अपने-अपने सफर को याद करते सितारे।

दिलीप जोशी: “ये सफर आसान नहीं था”

- विज्ञापन -

जेठालाल के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले दिलीप जोशी ने बहुत ही सादगी से अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था, लेकिन दर्शकों का प्यार हमेशा उनके साथ रहा।उन्होंने खास तौर पर आसित कुमार मोदी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें *तारक मेहता का उल्टा चश्मा* जैसा बड़ा मौका दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेहनत के साथ अगर आस्था जुड़ जाए, तो रास्ते अपने आप बनते जाते हैं।

संजीव कपूर: “नई पीढ़ी से सीखना जरूरी है”

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित संजीव कपूर ने बड़ी ही सहज बात कही। उन्होंने कहा कि आज के युवा बहुत तेज हैं,तकनीक समझते हैं, नए आइडियाज लाते हैं।उनके मुताबिक, हमें उनसे सीखने में झिझक नहीं होनी चाहिए। अगर हम एक-दूसरे को समझें और साथ चलें, तो जिंदगी और भी खूबसूरत हो सकती है।

हरिहरन: “संगीत दिलों को जोड़ता है”

हरिहरन ने अपने अंदाज में संगीत की खूबसूरती बयान की। उन्होंने कहा कि संगीत सिर्फ सुर नहीं, बल्कि एक एहसास है जो लोगों को जोड़ता है।उनकी मानें तो अगर उनका गाना किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दे, तो वही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

सिर्फ अवॉर्ड नहीं, एहसासों की शाम

यह कार्यक्रम सिर्फ ट्रॉफी लेने-देने तक सीमित नहीं था। यहां हर शख्स की बातों में अनुभव, संघर्ष और शुक्रिया झलक रहा था। यह शाम हमें यह याद दिला गई कि सफलता सिर्फ मंजिल नहीं, बल्कि उस सफर की कहानी भी है,जिसे हम सब अपने-अपने तरीके से जीते हैं।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version