- विज्ञापन -
Home UP News Maharajganj Viral Video: यूपी में पेट्रोल-डीजल लिमिट की अफवाह से मची अफरा-तफरी,जाने...

Maharajganj Viral Video: यूपी में पेट्रोल-डीजल लिमिट की अफवाह से मची अफरा-तफरी,जाने क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच हलचल मचा दी है। वीडियो में यूपी पुलिस की गाड़ी सड़क पर घूमते हुए लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करती सुनाई दे रही है कि किसी भी व्यक्ति को 5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, तेल खरीदने वालों को आधार कार्ड दिखाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

- विज्ञापन -

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे प्रशासन की सख्ती बता रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़े संकट से जोड़कर देख रहे हैं।

पुलिस की गाड़ी से किया गया अनाउंसमेंट

वायरल वीडियो में एक पुलिस वाहन सड़क पर घूमता नजर आ रहा है। गाड़ी में लगे लाउडस्पीकर से लगातार घोषणा की जा रही है कि किसी भी व्यक्ति को 5 लीटर से अधिक पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। साथ ही तेल खरीदने वालों को पहचान पत्र यानी आधार कार्ड दिखाने की बात भी कही जा रही है।

अनाउंसमेंट में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल जमा न करने की अपील भी की जा रही है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

आखिर प्रशासन को क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज समेत पूर्वांचल के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई थी। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैलने के बाद लोग बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने पहुंचने लगे।

कुछ जगहों से कालाबाजारी और जरूरत से ज्यादा तेल जमा करने की शिकायतें भी सामने आईं। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने हालात की समीक्षा की और ईंधन वितरण को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए।

प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी लोगों को जरूरत के मुताबिक पेट्रोल-डीजल मिल सके और किसी तरह की अफरा-तफरी न फैले।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल media पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मामला जरूर गंभीर होगा, तभी प्रशासन को ऐसा कदम उठाना पड़ा।”

वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “डर की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल जमा कर रहे हैं।”

एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अब बाइक फुल कराने से पहले आधार कार्ड भी जेब में रखना पड़ेगा!”

हालांकि कई लोगों ने प्रशासन के फैसले को सही ठहराया, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल जमा करने से बचें। अधिकारियों का कहना है कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version