- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Kanwar Yatra 2026 : सावन में शिवभक्तों पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पों...

Kanwar Yatra 2026 : सावन में शिवभक्तों पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पों की बारिश, प्रशासन देगा कावंड़ियों को सम्मान

Kanwar Yatra 2026 : उत्तर प्रदेश की ‘नाथ नगरी’ बरेली में सावन और कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार भी जिला प्रशासन ने शिवभक्तों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए हैं। कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी, जिससे यात्रा को भव्य और यादगार बनाया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करना और सावन पर्व को उत्सव के रूप में मनाना है।

इन प्रमुख शिवालयों पर होगी पुष्पवर्षा

- विज्ञापन -

प्रशासन के अनुसार अलखनाथ मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, धोपेश्वरनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर और वनखंडीनाथ मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। इसके अलावा कांवड़ मार्गों पर भी विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। पिछले वर्ष भी इस पहल को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा था।

प्रसाद के साथ मिलेगा पौधा

इस बार कांवड़ यात्रा को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा गया है। जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ एक पौधा भी भेंट किया जाएगा। वन और उद्यान विभाग की मदद से ऐसे पौधों का चयन किया गया है जिन्हें आसानी से लगाया और संरक्षित किया जा सके। प्रशासन का मानना है कि यह पहल हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगी।

सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम

लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कांवड़ मार्गों और मंदिरों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है और जगह-जगह एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र तथा पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं नगर निगम को साफ-सफाई और बिजली व लोक निर्माण विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version