- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Sambhal Road Accident: संभल में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, महिला...

Sambhal Road Accident: संभल में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, महिला समेत 2 की मौत, 3 घायल

Sambhal Road Accident: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में एक बच्ची और चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 13 लोग घायल हो गए।

मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे श्रद्धालु

- विज्ञापन -

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग हरदोई जिले में मुंडन संस्कार का कार्यक्रम संपन्न कराकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बच्ची समेत चार महिलाओं की मौत

इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची और चार महिलाओं की जान चली गई। वहीं, करीब 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य चलाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version