- विज्ञापन -
Home भारत Largest Bus Terminal: 37 एकड़ में फैला विशाल टर्मिनल, रोजाना लाखों यात्रियों...

Largest Bus Terminal: 37 एकड़ में फैला विशाल टर्मिनल, रोजाना लाखों यात्रियों के सफर का केंद्र,जहां दिखता है बसों का समंदर

Asia Largest Bus Terminal, भारत में शायद ही कोई ऐसा शहर या गांव होगा, जहां बस स्टैंड न हो। हर दिन लाखों लोग यहीं से अपने सफर की शुरुआत करते हैं। छोटे शहरों में जहां कुछ ही बसें नजर आती हैं, वहीं बड़े शहरों में बसों की संख्या काफी ज्यादा होती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा बस स्टैंड देखा है, जहां चारों तरफ सिर्फ बसें ही बसें दिखाई दें? ऐसा लगे जैसे जमीन पर बसों का समंदर उमड़ आया हो।

चेन्नई में मौजूद है ये अनोखा टर्मिनल

- विज्ञापन -

Chennai में स्थित Koyambedu Bus Terminus एशिया का सबसे बड़ा बस स्टैंड माना जाता है। इसे चेन्नई मोफुस्सिल बस टर्मिनस के नाम से भी जाना जाता है।
यह टर्मिनल शहर के कोयम्बेडु इलाके में बना है और अपनी विशालता के कारण पूरे देश में मशहूर है। यहां खड़े होकर आपको हर दिशा में बसें ही बसें नजर आती हैं, इसलिए इसे ‘बसों का समंदर’ भी कहा जाता है।

कब और क्यों बनाया गया?

इस बड़े बस स्टैंड का निर्माण साल 2002 में Chennai Metropolitan Development Authority द्वारा किया गया था। इसे बनाने में उस समय करीब 103 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
इसका मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक को कम करना और बस सेवाओं को सही तरीके से व्यवस्थित करना था।

एक साथ सैकड़ों बसों की व्यवस्था

इस बस स्टैंड की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्षमता है। यहां एक समय में करीब 180 बसें खड़ी हो सकती हैं। इसके अलावा अलग से पार्किंग एरिया भी है, जहां करीब 60 और बसें खड़ी की जा सकती हैं। हर दिन यहां से लगभग 2000 बसें अलग-अलग रूट्स पर चलती हैं। ये बसें हजारों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती हैं।

हर तरह की सुविधा मौजूद

यह टर्मिनल सिर्फ बसों के लिए ही नहीं है, बल्कि यहां कार, ऑटो और दोपहिया वाहनों के लिए भी अलग-अलग पार्किंग की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि यहां करीब 3000 दोपहिया वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था है। इससे साफ पता चलता है कि यह बस स्टैंड कितना बड़ा और सुविधाजनक है।

नाम में भी है खास पहचान

साल 2018 में इस बस स्टैंड का नाम बदलकर “पुरैची थलाइवर डॉ. एमजीआर बस स्टैंड” रखा गया। यह नाम M. G. Ramachandran के सम्मान में दिया गया है, जिन्हें लोग आज भी बहुत मानते हैं।
आज भी इस टर्मिनल में कई हिस्सों में काम चल रहा है, ताकि इसे और आधुनिक बनाया जा सके।

देखने लायक है ये जगह

अगर आप कभी Chennai जाएं, तो इस बस स्टैंड को जरूर देखें। यहां का नजारा बेहद अलग होता है। चारों तरफ बसों की कतारें, यात्रियों की भीड़ और लगातार चलती आवाजाही इसे खास बनाती है।
यह सिर्फ एक बस स्टैंड नहीं, बल्कि भारत के मजबूत ट्रांसपोर्ट सिस्टम की पहचान है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version