- विज्ञापन -
Home भारत Time Out Ranking 2026: दुनिया के बेस्ट फूड सिटीज में चमका ये...

Time Out Ranking 2026: दुनिया के बेस्ट फूड सिटीज में चमका ये शहर,टाइम आउट की 2026 रैंकिंग में भारत का इकलौता शहर

Bengaluru Food: किसी भी शहर की पहचान केवल उसकी इमारतों, सड़कों या ऐतिहासिक स्थलों से नहीं होती, बल्कि उसके खाने के स्वाद से भी होती है। यही वजह है कि दुनिया के बेहतरीन फूड डेस्टिनेशन की सूची हमेशा लोगों का ध्यान खींचती है। इस बार भारत के लिए गर्व की बात यह है कि बेंगलुरु ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फूड सिटीज की सूची में अपनी खास जगह बनाई है।

- विज्ञापन -

प्रसिद्ध ट्रैवल और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म टाइम आउट द्वारा जारी ‘बेस्ट फूड सिटीज 2026’ रैंकिंग में बेंगलुरु को वैश्विक स्तर पर 13वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाला बेंगलुरु भारत का एकमात्र शहर है।

स्वाद में बसती है शहर की पहचान

बेंगलुरु को लंबे समय से केवल आईटी हब के रूप में नहीं, बल्कि अपने समृद्ध और विविध खाद्य संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। यहां का फूड सीन स्थानीय और वैश्विक स्वादों का अनूठा संगम पेश करता है।

शहर के प्रसिद्ध बेन्ने डोसा, डोने बिरयानी, रवा इडली और पारंपरिक फिल्टर कॉफी न केवल स्थानीय लोगों बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं।

क्यों खास है बेंगलुरु का फूड कल्चर?

बेंगलुरु की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता है। यहां कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयाली, उत्तर भारतीय और विदेशी समुदायों का प्रभाव खाने में साफ दिखाई देता है। यही कारण है कि शहर का भोजन केवल स्वाद नहीं बल्कि सांस्कृतिक मेलजोल का भी प्रतीक बन गया है।

यहां के पारंपरिक टिफिन रूम, पुराने मिलिट्री होटल, आधुनिक ब्रेकफास्ट कैफे और देर रात तक खुले रहने वाले फूड आउटलेट्स हर तरह के फूड लवर्स को आकर्षित करते हैं।

24 हजार लोगों के सर्वे पर आधारित है रैंकिंग

टाइम आउट की यह रैंकिंग दुनिया भर के 24,000 से अधिक लोगों की राय के आधार पर तैयार की गई है। सर्वे में प्रतिभागियों से अपने शहर के खाने को गुणवत्ता, किफायत और विविधता जैसे मानकों पर रेट करने को कहा गया था।

बेंगलुरु ने इन सभी पैमानों पर शानदार प्रदर्शन किया। सर्वे में शामिल 82 प्रतिशत लोगों ने शहर के फूड सीन को “अच्छा” या “बेहतरीन” बताया। वहीं लगभग आधे प्रतिभागियों ने इसे रोमांचक और लगातार विकसित होने वाला खाद्य केंद्र माना।

फूड लवर्स के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है बेंगलुरु

बेंगलुरु का लेट-नाइट फूड कल्चर, सस्ती और बेहतरीन कॉफी, स्ट्रीट फूड से लेकर फाइन डाइनिंग तक के विकल्प इसे दुनिया के प्रमुख फूड डेस्टिनेशंस में शामिल करने का मजबूत आधार बनाते हैं।

इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बेंगलुरु केवल टेक्नोलॉजी की राजधानी ही नहीं, बल्कि भारत के सबसे जीवंत और स्वादिष्ट शहरों में भी शामिल है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version