Shopping Offer: दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला की किस्मत उस समय बदल गई जब महज 13 हजार रुपये की खरीदारी ने उन्हें करोड़ों रुपये का घर दिला दिया। यह मामला किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है, लेकिन हकीकत में केरल मूल की 27 वर्षीय आयशा अमीर के साथ ऐसा ही हुआ है।
शॉपिंग के दौरान मिली खास स्कीम की जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयशा अमीर दुबई के एक शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर ‘Win Your Home in Dubai’ नामक एक विशेष अभियान पर पड़ी। मॉल में इस स्कीम के पोस्टर लगे हुए थे और सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार किया जा रहा था।
आयशा के पति ने उन्हें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने खरीदारी पूरी की और अभियान के लिए अपनी एंट्री दर्ज करा दी। उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह फैसला उनकी जिंदगी बदल देगा।
फोन आया तो लगा कोई स्कैम है
कुछ दिनों बाद आयशा को एक फोन कॉल आया। कॉल करने वालों ने बताया कि उन्होंने दुबई में एक स्टूडियो अपार्टमेंट जीत लिया है। यह सुनकर उन्हें बिल्कुल भरोसा नहीं हुआ।
आयशा को लगा कि शायद कोई ऑनलाइन ठगी करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए उन्होंने शुरुआत में इस कॉल को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि बाद में आयोजकों की ओर से आधिकारिक ईमेल भेजा गया, जिसमें पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें यकीन हुआ कि वह वास्तव में विजेता बन चुकी हैं।
घर खरीदने का सपना ऐसे हुआ पूरा
आयशा ने बताया कि उनकी शादी पिछले साल हुई थी और वह अपने पति के साथ घर खरीदने की योजना बना रही थीं। हालांकि कुछ परिस्थितियों के चलते उन्होंने फिलहाल यह फैसला टाल दिया था।
ऐसे में बिना किसी बड़े निवेश के घर जीतना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी छोटी खरीदारी उन्हें इतना बड़ा तोहफा दिला सकती है।
क्या है ‘Win Your Home in Dubai’ स्कीम?
रिपोर्ट के मुताबिक, यह अभियान दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टैब्लिशमेंट (DFRE) और दुबई चैंबर्स द्वारा शुरू किया गया है। इस स्कीम के तहत रियल एस्टेट कंपनी बिंगहट्टी (Binghatti) कुल 12 स्टूडियो अपार्टमेंट विजेताओं को दे रही है।
हर हफ्ते चुना जाता है एक विजेता
अभियान के तहत हर सप्ताह एक विजेता चुना जाता है, जिसे दुबई में स्टूडियो अपार्टमेंट दिया जाता है। आयोजकों के अनुसार, इस स्कीम के अंतिम विजेता की घोषणा 30 अगस्त को की जाएगी।
आयशा की जीत अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है औ
