spot_img
रविवार, नवम्बर 1, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

यमन के हूती लड़ाकों ने लाल सागर में हाईजैक किया इजरायली जहाज

इजराइल-हमास जंग के बीच यमन के हूती मिलिशिया लड़ाकों ने एक इजरायली जहाज को हाईजैक कर लिया है। लड़ाकों ने गैलेक्सी लीडर नाम के नाम के जहाज को लाल सागर में हाईजैक किया है।

बताया जा रहा है कि जहाज पर कुल 22 लोग सवार थे, लेकिन इसमें से एक भी इजराइली नागरिक सवार नहीं था। र‍िपोर्ट के अनुसार हूती लड़ाकों ने लाल सागर में आंशिक रूप से इजरायल के स्वामित्व वाले एक जहाज को जब्त किया है। ईरान समर्थित हूतीस के प्रवक्ता याह्या सारिया ने कहा था कि समूह इजरायली कंपनियों के स्वामित्व वाले या संचालित या इजरायली ध्वज ले जाने वाले सभी जहाजों को टारगेट करेगा।

वहीं, सरिया ने सभी देशों से ऐसे किसी भी जहाज के चालक दल पर काम कर रहे अपने नागरिकों को वापस बुलाने का आह्वान किया। हूतीस के नेता ने चेतावनी दी थी कि उनकी सेना इजरायल पर और हमले करेगी और वे लाल सागर और बाब अल-मंडेब जलसंध‍ि में इजरायली जहाजों को निशाना बना सकते हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts