- विज्ञापन -
Home Entertainment थिएटर के बाद OTT पर भी छाई भूत बंगला, जानें क्यों पसंद...

थिएटर के बाद OTT पर भी छाई भूत बंगला, जानें क्यों पसंद आ रही है ये हॉरर-कॉमेडी, एक हफ्ते से बनी नंबर 1 ट्रेंडिंग फिल्म

Entertainment News: OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ कंटेंट ऐसे होते हैं जो आते ही दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लेते हैं। इसी सूची में शामिल हो गई है अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’।12 जून को Netflix पर रिलीज हुई यह फिल्म लगातार एक हफ्ते से ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। थिएटर में सफलता हासिल करने के बाद फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा दिखाया है। दर्शकों को फिल्म का कॉमेडी, हॉरर और फैमिली एंटरटेनमेंट का मिश्रण काफी पसंद आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर भी रही सुपरहिट

- विज्ञापन -

‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 270 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अपने बजट से लगभग 66 प्रतिशत ज्यादा कमाई करके यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सही कहानी और मजबूत स्टारकास्ट दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है।

इस फिल्म की एक और खास बात यह रही कि इसके जरिए निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की सुपरहिट जोड़ी करीब 16 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ लौटी। इससे पहले दोनों कई यादगार फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और दर्शकों को उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद आती रही है।

350 साल पुरानी हवेली का डरावना रहस्य

फिल्म की कहानी मंगलपुर गांव की एक 350 साल पुरानी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है। इस हवेली को लेकर गांव में कई डरावनी कहानियां मशहूर हैं। माना जाता है कि यहां वधूसुर नाम का एक शक्तिशाली राक्षस मौजूद है, जिसके डर से गांव में कोई शादी नहीं करता।

अक्षय कुमार का किरदार लंबे समय से लंदन में रह रहा होता है और आर्थिक परेशानियों से घिरा हुआ है। उसे अपनी पुश्तैनी हवेली के बारे में पता चलता है और वह उसे बेचने या वहां अपनी बहन की डेस्टिनेशन वेडिंग कराने की योजना बनाता है। लेकिन जैसे-जैसे वह हवेली के रहस्यों के करीब पहुंचता है, कई चौंकाने वाले राज सामने आने लगते हैं।

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया मनोरंजन

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार नजर आए हैं। सभी कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग और अभिनय ने फिल्म को और भी मजेदार बना दिया है।

हॉरर और कॉमेडी का यह अनोखा मेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ‘भूत बंगला’ Netflix पर भी दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version