- विज्ञापन -
Home Entertainment Honey Singh Nephew Death: सड़क हादसे में हनी सिंह के भतीजे की...

Honey Singh Nephew Death: सड़क हादसे में हनी सिंह के भतीजे की मौत, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Honey Singh Nephew Death: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के जालंधर में हुए भीषण सड़क हादसे में उनके भतीजे विदित औलख (Vidit Auluck) और उनके दोस्त आरव तलवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से परिवार को इस मुश्किल समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।

जालंधर में फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

- विज्ञापन -

यह हादसा 1 नवंबर की सुबह करीब 3 बजे जालंधर के पुलिस लाइन्स इलाके के पास फ्लाईओवर पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, कार बीएमसी चौक की तरफ से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में विदित और आरव की जान चली गई, जबकि अन्य तीन लोग बच गए। नगर निगम के सफाई कर्मचारी उस समय फ्लाईओवर पर सफाई का काम कर रहे थे और कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां खड़ी थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

कौन थे विदित औलख और आरव तलवार?

विदित औलख, पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे थे। वहीं, आरव तलवार जालंधर के मशहूर पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे थे। दोनों की अचानक हुई मौत से परिवार और पंजाबी मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है।

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

भतीजे की मौत से दुखी हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘It’s a dark decade for me. Loss of my nephew is devastating. Bhole Nath mehr mehr mehr.’ यानी भतीजे को खोना उनके लिए बेहद दर्दनाक है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

- विज्ञापन -
Exit mobile version