- विज्ञापन -
Home Entertainment Dayanand Shetty : एक्टिंग से पहले खेल की दुनिया में चमकता था...

Dayanand Shetty : एक्टिंग से पहले खेल की दुनिया में चमकता था ये सितारा,आइये जाने उसकी कहानी

Dayanand Shetty : टीवी का लोकप्रिय क्राइम शो CID सालों तक दर्शकों की पहली पसंद बना रहा। इस शो ने न सिर्फ टीआरपी में रिकॉर्ड बनाए, बल्कि अपने दमदार किरदारों और सस्पेंस भरी कहानियों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। हाल ही में शो के दूसरे सीजन को भी जबरदस्त प्यार मिला और अब तीसरे सीजन की चर्चाओं ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

- विज्ञापन -

शो की सबसे बड़ी पहचान रही है इसकी आइकॉनिक तिकड़ी—Shivaji Satam, Dayanand Shetty और Aditya Srivastava इन तीनों ने अपने-अपने अलग अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। लेकिन इस तिकड़ी में एक ऐसा अभिनेता भी है, जिसे लोग ‘CID का अक्षय कुमार’ कहने लगे हैं।

महाराष्ट्र के चैंपियन से बने टीवी स्टार

यह कहानी है Dayanand Shetty की, जिन्हें टीवी की दुनिया में दया के नाम से जाना जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग में आने से पहले दयानंद खेल की दुनिया में सक्रिय थे। वह महाराष्ट्र के डिस्कस थ्रो चैंपियन रह चुके हैं और 1996 में उन्होंने बड़ी जीत भी हासिल की थी।

हालांकि, पैर में चोट लगने के कारण उनका खेल करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका और फिर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने CID के कुछ एपिसोड लिखने में भी योगदान दिया है।

‘दिलजले’ से शुरू हुआ अभिनय सफर

दयानंद ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत Diljale से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें CID से मिली।

साल 1998 में वह इस शो से जुड़े और तब से आज तक दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता बरकरार है।

“दया, दरवाजा तोड़ दो” बना आइकॉनिक डायलॉग

Dayanand Shetty का नाम लेते ही लोगों के दिमाग में उनका मशहूर डायलॉग “दया, दरवाजा तोड़ दो” गूंज उठता है। शो के पहले सीजन में उन्होंने करीब 1700 से 1800 दरवाजे तोड़े, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड माना जाता है।

उनकी ताकत और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों का फेवरेट बना दिया। यही वजह है कि Singham Again में भी उनके इस स्टाइल को ट्रिब्यूट दिया गया।

अपने स्टंट खुद करते हैं दया

दयानंद शेट्टी की सबसे खास बात यह है कि वह अपने ज्यादातर स्टंट खुद करते हैं। यही वजह है कि उनकी तुलना अक्सर Akshay Kumar से की जाती है, जो बॉलीवुड में अपने स्टंट खुद करने के लिए मशहूर हैं।Dayanand Shetty ने Jhalak Dikhhla Jaa और Khatron Ke Khiladi जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version