- विज्ञापन -
Home Entertainment AI से बनी अश्लील तस्वीरों के खिलाफ रूपाली गांगुली पहुंचीं बॉम्बे हाईकोर्ट,...

AI से बनी अश्लील तस्वीरों के खिलाफ रूपाली गांगुली पहुंचीं बॉम्बे हाईकोर्ट, कल होगी सुनवाई

- विज्ञापन -

Rupali Ganguly Personality Rights: टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने अपनी तस्वीरों और पहचान के कथित गलत इस्तेमाल के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। अभिनेत्री का आरोप है कि कई ऑनलाइन पोर्टल उनकी तस्वीरों और अन्य कंटेंट का इस्तेमाल बिना अनुमति कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उनकी नकली तस्वीरें बनाई जा रही हैं और वीडियो के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है।

AI से बनाई जा रहीं नकली तस्वीरें और वीडियो

रूपाली गांगुली ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी तस्वीरों और पहचान का इस्तेमाल करके ऐसा कंटेंट तैयार किया जा रहा है, जिसे अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री दिखाने वाली वेबसाइटों पर अपलोड किया जा रहा है। अभिनेत्री ने इसे अपने पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन बताया है।

उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति की पहचान, तस्वीर, आवाज और छवि का इस्तेमाल उसकी सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप करने और उनकी पहचान के दुरुपयोग को रोकने की मांग की है।

4 नवंबर को होगी याचिका पर सुनवाई

रूपाली गांगुली की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में 4 नवंबर को सुनवाई होनी है। मामले की सुनवाई जस्टिस माधव जामदार की बेंच करेगी।

सामंथा और प्रीति जिंटा भी उठा चुकी हैं कानूनी कदम

रूपाली से पहले कई अभिनेत्रियां भी AI से तैयार किए गए डीपफेक वीडियो और तस्वीरों के खिलाफ अदालत का रुख कर चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

सामंथा ने आरोप लगाया था कि वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उनकी तस्वीरों, आवाज और पहचान का गलत इस्तेमाल कर AI से नकली वीडियो, मॉर्फ की गई तस्वीरें और अश्लील कंटेंट तैयार कर रहे हैं। इस मामले में अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए गूगल, मेटा और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को चिह्नित आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का निर्देश दिया था।

वहीं, जुलाई में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी AI से बनाए गए डीपफेक वीडियो और मॉर्फ तस्वीरों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने संबंधित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए थे।

- विज्ञापन -
Exit mobile version