- विज्ञापन -
Home Entertainment Bollywood News:जब शान को लगा गाना नहीं चलेगा, उसी ने रच दिया...

Bollywood News:जब शान को लगा गाना नहीं चलेगा, उसी ने रच दिया इतिहास, जानिए 3 इडियट्स का अनसुना किस्सा

Bollywood News: बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 3 इडियट्स सिर्फ अपनी शानदार कहानी और दमदार अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपने यादगार गानों के लिए भी आज तक दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की तिकड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।हाल ही में मशहूर गायक शान ने फिल्म के एक सुपरहिट गाने को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।

पहले शान को मिलने वाला था ‘ऑल इज वेल’ गाना

- विज्ञापन -

एक इंटरव्यू के दौरान शान ने बताया कि शुरुआत में वह फिल्म का सबसे चर्चित गाना ऑल इज वेल रिकॉर्ड करने वाले थे। लेकिन आखिरी समय में फैसला बदल गया।शान के मुताबिक, संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने उन्हें बताया कि अब यह गाना आमिर खान पर फिल्माया जाएगा और उनकी आवाज के लिए सोनू निगम को चुना गया है। इसके बाद शान को फिल्म का दूसरा गाना ऑफर किया गया।

‘बहती हवा सा था वो’ सुनकर नहीं हुआ था भरोसा

‘ऑल इज वेल’ की जगह शान को बहती हवा सा था वो गाना मिला। हालांकि शुरुआत में उन्हें यह गाना ज्यादा प्रभावशाली नहीं लगा।शान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहली बार सुनकर उन्हें लगा जैसे कोई रास्ते में कुछ बेच रहा हो। उस वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि यही गाना आगे चलकर लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ जाएगा और फिल्म के सबसे पसंदीदा गीतों में शामिल हो जाएगा।

यूट्यूब पर बना रिकॉर्ड, मिले 125 मिलियन से ज्यादा व्यूज

समय के साथ ‘बहती हवा सा था वो’ लोगों की पसंदीदा प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया। यूट्यूब पर इस गाने को 125 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं ‘ऑल इज वेल’ को भी 97 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भी छाई थी 3 इडियट्स

साल 2009 में रिलीज हुई 3 इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। फिल्म ने भारत में करीब 202.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई लगभग 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।

- विज्ञापन -
Exit mobile version