Health Tips: आजकल डायबिटीज यानी मधुमेह बहुत आम हो गई है। लगभग हर घर में कोई न कोई इससे जूझ रहा है। सच तो यह है कि इसका कोई पक्का इलाज नहीं है, लेकिन अच्छी बात ये है कि सही खानपान और थोड़ी सावधानी से इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। ऐसे में लोग अब फिर से पुराने देसी और आयुर्वेदिक नुस्खों की तरफ लौट रहे हैं।इन्हीं घरेलू उपायों में एक नाम आता है बरगद के पेड़ की छाल का। सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आयुर्वेद में बरगद की छाल और उसकी जड़ों को काफी फायदेमंद माना गया है। कहा जाता है कि इसमें ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत करने में सहायक हो सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
इसे इस्तेमाल करना भी बहुत मुश्किल नहीं है। बस बरगद की छाल को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। फिर रोजाना एक बार हल्के गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। अगर छाल न मिले तो इसकी जड़ों का भी इसी तरह चूर्ण बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।लेकिन एक बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप मीठा खाते रहेंगे और सिर्फ इन नुस्खों पर भरोसा करेंगे, तो फायदा कम ही मिलेगा। शुगर कंट्रोल करने के लिए मीठे से दूरी, हेल्दी डाइट और थोड़ा-बहुत एक्सरसाइज भी उतना ही जरूरी है।
नीम भी है काम का साथी
बरगद के अलावा नीम भी डायबिटीज में काफी मददगार माना जाता है। नीम के पत्ते कड़वे जरूर होते हैं, लेकिन फायदे जबरदस्त देते हैं। आप चाहें तो नीम के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें या फिर सुबह खाली पेट 4-5 पत्ते चबा सकते हैं।नीम सिर्फ शुगर ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। इससे पिंपल और दाने जैसी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।
ध्यान रखने वाली बात
हर चीज की एक सीमा होती है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए कोई भी घरेलू उपाय शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर शरीर में कोई अजीब बदलाव महसूस हो तो तुरंत इसे बंद कर दें।छोटे-छोटे घरेलू उपाय अगर समझदारी से अपनाए जाएं तो बड़ी बीमारियों को भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।









