- विज्ञापन -
Home Lifestyle Bank Loan: बिना इनकम के भी मिल सकता है लोन! बस अपनाएं...

Bank Loan: बिना इनकम के भी मिल सकता है लोन! बस अपनाएं ये तरीका और अजाएँगे अकाउंट में पैसे

आज के समय में अचानक पैसों की जरूरत कभी भी पड़ सकती है। चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, बच्चों की पढ़ाई, शादी-ब्याह या रोजमर्रा के खर्च—ऐसे समय में लोग अक्सर बैंक लोन का सहारा लेते हैं। आमतौर पर लोगों के मन में यह धारणा होती है कि बैंक सिर्फ उन्हीं लोगों को लोन देता है जिनकी नियमित आय होती है, लेकिन ऐसा हर बार जरूरी नहीं है।

- विज्ञापन -

बैंकिंग नियमों के तहत कुछ ऐसी सुविधाएं मौजूद हैं, जिनकी मदद से बिना किसी स्थायी आय के भी लोन लिया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ वैकल्पिक दस्तावेज, संपत्ति या गारंटर की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप भी बिना आय के लोन लेना चाहते हैं, तो ये तरीके आपके काम आ सकते हैं।

गोल्ड लोन

अगर आपके पास सोना है, तो गोल्ड लोन लेना सबसे आसान तरीका माना जाता है। इसमें बैंक या फाइनेंस कंपनी आपके सोने को गिरवी रखकर उसकी वैल्यू के आधार पर लोन देती है। इसमें आय का प्रमाण देना जरूरी नहीं होता।

गोल्ड लोन की खास बात यह है कि इसकी प्रोसेसिंग जल्दी होती है और दस्तावेज भी कम लगते हैं। हालांकि, समय पर भुगतान न करने पर आपका सोना बैंक के पास जा सकता है। इसलिए इसे जिम्मेदारी से लें।

को-एप्लिकेंट के जरिए बढ़ सकती है संभावना

अगर आपकी खुद की आय नहीं है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की नियमित आय है, तो आप उनके साथ मिलकर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पिता, माता, पति, पत्नी, पुत्र या पुत्री को-एप्लिकेंट बन सकते हैं।

ऐसे में बैंक को-एप्लिकेंट की आय और क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर लोन मंजूर करता है। इससे लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

बैंक स्टेटमेंट भी बन सकता है आधार

अगर आपके बैंक अकाउंट में नियमित रूप से पैसा आता है और आपका खाता अच्छी स्थिति में रहता है, तो बैंक आपके बैंक स्टेटमेंट के आधार पर भी लोन देने पर विचार कर सकता है।

लगातार अच्छे ट्रांजेक्शन और बैलेंस यह दिखाते हैं कि आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर है, भले ही आपके पास कोई औपचारिक नौकरी न हो।

FD और म्यूचुअल फंड पर भी मिल सकता है लोन

अगर आपके पास फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है, तो उसके बदले बैंक आसानी से लोन दे सकता है। आमतौर पर FD की राशि का एक बड़ा हिस्सा लोन के रूप में मिल जाता है।

इसी तरह अगर आपने म्यूचुअल फंड में निवेश किया है और नियमित SIP जमा कर रहे हैं, तो कुछ वित्तीय संस्थाएं उसके आधार पर भी लोन देती हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version