- विज्ञापन -
Home Lifestyle LPG खत्म? टेंशन भूल जाइए ,1000 का ये इलेक्ट्रिक चूल्हा मिनटों में...

LPG खत्म? टेंशन भूल जाइए ,1000 का ये इलेक्ट्रिक चूल्हा मिनटों में बनाए गरमा-गरम खाना

3

Electric Charcoal Burner: आजकल LPG सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने लोगों को नए विकल्प खोजने पर मजबूर कर दिया है। शहरों में जहां पारंपरिक चूल्हे लगभग गायब हो चुके हैं,वहीं इंडक्शन स्टोव हर किसी के लिए सुविधाजनक नहीं है।कई लोग इसमें करंट लगने या ज्यादा बिजली बिल की चिंता करते हैं। ऐसे में करीब 1000 रुपये में मिलने वाला इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर एक किफायती और आसान विकल्प बनकर सामने आया है।

कैसे काम करता है Electric Charcoal Burner

- विज्ञापन -

नाम से ही साफ है कि यह चूल्हा बिजली और कोयले (चारकोल) दोनों की मदद से काम करता है। यह पारंपरिक आग या गैस की जगह बिजली से कोयले को गर्म करता है।इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। बस इसे बिजली के सॉकेट में प्लग करें और ऊपर रखे कोयले को कुछ ही मिनटों में गर्म होते देखें। जब कोयला अच्छी तरह गर्म हो जाता है, तो उसी की गर्मी से आप चाय, सब्जी या अन्य खाना बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें धुआं बहुत कम या ना के बराबर निकलता है। जिससे यह घर के अंदर भी इस्तेमाल के लिए बेहतर माना जा रहा है।

इसमें क्या-क्या होता है खास?

इस इलेक्ट्रिक चूल्हे के अंदर कुछ जरूरी पार्ट्स होते हैं जो इसे प्रभावी बनाते हैं,हीटिंग एलिमेंट (कॉइल) यह बिजली से गर्म होकर कोयले को जलाता है। इसमें कोयला रखा जाता है ताकि वह एक समान गर्म हो सके।टेम्परेचर कंट्रोल नॉब से आप जरूरत के अनुसार हीट को कम या ज्यादा कर सकते हैं।इंडिकेटर लाइट और ऑटो शटऑफ कुछ मॉडलों में ये सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

क्या हैं इसके फायदे?

इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर कई मायनों में उपयोगी साबित हो रहा है। इसमें आप किसी भी तरह के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चलाना और संभालना बेहद आसान है। इसमें खुली आग की लपटें नहीं होतीं, जिससे यह ज्यादा सुरक्षित लगता है। यह जल्दी गर्म हो जाता है,जिससे खाना जल्दी तैयार होता है। धुआं नहीं निकलता और हल्का होने के कारण इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद?

कम कीमत आसान इस्तेमाल और LPG या भारी बिजली बिल से छुटकारा इन सब वजहों से यह छोटा सा इलेक्ट्रिक चूल्हा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासकर उन लोगों के लिए जो बजट में एक भरोसेमंद कुकिंग विकल्प चाहते हैं, यह एक स्मार्ट और व्यावहारिक समाधान साबित हो सकता है।

 

- विज्ञापन -