Rainy Season AC Tips: मानसून आते ही मौसम सुहाना जरूर हो जाता है, लेकिन इसके साथ उमस भी बढ़ जाती है। कई बार बाहर का तापमान कम होने के बावजूद घर के अंदर चिपचिपाहट महसूस होती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या बारिश के दौरान एसी चलाना सुरक्षित है? इसका जवाब है हां। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो मानसून में भी एसी आरामदायक माहौल बनाए रखने में मदद करता है।
बारिश में AC इस्तेमाल करना पूरी तरह सुरक्षित
आधुनिक एयर कंडीशनर हर मौसम को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। चाहे तेज धूप हो या बारिश, उनकी आउटडोर यूनिट सामान्य परिस्थितियों में सुरक्षित रहती है। हालांकि, बारिश के दौरान बिजली जाने, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव या बिजली गिरने जैसी स्थितियों में अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है।
मानसून में कौन-सा मोड सबसे बेहतर?
गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग कूल मोड (Cool Mode) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में ड्राई मोड (Dry Mode) ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।ड्राई मोड कमरे की हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करता है। इससे कमरा ज्यादा ठंडा किए बिना भी आरामदायक महसूस होता है और उमस काफी हद तक खत्म हो जाती है। अगर रात में सोने से करीब एक घंटा पहले ड्राई मोड चला दिया जाए तो कमरे का वातावरण काफी बेहतर हो सकता है।
कमरे की बनावट भी निभाती है अहम भूमिका
अगर आपके कमरे में खिड़की नहीं है या घर चारों तरफ से घिरा हुआ है, तो नमी बाहर निकलने में दिक्कत होती है। ऐसे मामलों में एसी का इस्तेमाल ज्यादा जरूरी हो जाता है।वहीं, जिन कमरों में अच्छी वेंटिलेशन है, वहां एसी चालू करने से पहले कुछ देर खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने दें। लेकिन जैसे ही एसी ऑन करें, सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें ताकि एसी बेहतर तरीके से काम कर सके और बिजली की भी बचत हो।
मानसून में AC चलाते समय रखें ये जरूरी बातें
एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें।ड्राई मोड के बाद जरूरत पड़ने पर फैन मोड का इस्तेमाल करें।तूफान या बिजली चमकने के दौरान एसी बंद रखना बेहतर होता है।अगर बार-बार बिजली आ-जा रही हो तो एसी कुछ समय के लिए बंद रखें आउटडोर यूनिट के आसपास पानी जमा न होने दें।एसी के साथ सीलिंग फैन भी चलाएं, इससे पूरे कमरे में हवा समान रूप से फैलती है और कूलिंग बेहतर महसूस होती है।
मानसून में एसी चलाना न केवल सुरक्षित है बल्कि उमस से राहत पाने का सबसे अच्छा तरीका भी हो सकता है। बस सही मोड, सही तापमान और कुछ जरूरी सावधानियों का ध्यान रखकर आप आरामदायक और ऊर्जा की बचत करने वाला अनुभव पा सकते हैं। बारिश के मौसम में ड्राई मोड का सही इस्तेमाल आपके घर को ठंडा नहीं बल्कि ज्यादा आरामदायक बनाने में मदद करता है।
