- विज्ञापन -
Home Lifestyle Vastu Tips: घर की सफाई में तुरंत निकाल दें ये चीजें, नही...

Vastu Tips: घर की सफाई में तुरंत निकाल दें ये चीजें, नही तो बढ़ेगी नकारात्मकता

 Vastu Tips: सितंबर की शुरुआत के साथ त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। ऐसे में लोग घर की साफ-सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लंबे समय से बेकार पड़ी, टूटी या खराब चीजों को जमा करके नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इन्हें हटाने से घर का माहौल सकारात्मक बना रह सकता है।

बंद या खराब घड़ी करें घर से बाहर

- विज्ञापन -

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में लंबे समय से बंद या खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए। अगर घड़ी खराब है तो उसे ठीक करवाएं या फिर घर से हटा दें। ऐसी घड़ी को घर के लिए शुभ नहीं माना जाता।

पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान और जंग लगा लोहा

पुराने चार्जर, खराब तार, बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जंग लगा लोहा इस्तेमाल में नहीं है तो इन्हें घर में जमा न करें। ऐसे सामान को कबाड़ में देने की सलाह दी जाती है।

टूटे बर्तन और चटका हुआ शीशा

घर में टूटे या दरार वाले बर्तन और चटका हुआ शीशा रखना भी वास्तु में शुभ नहीं माना जाता। सफाई के दौरान ऐसे सामान को अलग करके हटा देना बेहतर माना जाता है।

सूखे और कांटेदार पौधों से बचें

पूरी तरह सूख चुके पौधों को घर से हटा देना चाहिए। वास्तु मान्यता में सूखे पौधों को नकारात्मकता से जोड़ा जाता है। साथ ही घर के अंदर कांटेदार पौधे रखने से भी बचने की सलाह दी जाती है।

छत का कबाड़ और पुराने जूते-चप्पल

छत, स्टोर रूम या घर के किसी कोने में लंबे समय से जमा बेकार सामान को हटाना चाहिए। फटे और बहुत पुराने जूते-चप्पल भी घर में जमा करके रखने से बचें। वास्तु के अनुसार, साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर सकारात्मक माहौल के लिए बेहतर माना जाता है।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version