iPhone Duo: फोल्डेबल स्मार्टफोन की रेस में अब ऐपल भी शामिल हो गया है। कंपनी ने बुधवार को अपने मेगा इवेंट में iPhone Duo नाम से अपना पहला फोल्डेबल फोन पेश किया। इसकी कीमत प्रीमियम स्मार्टफोन से भी काफी ऊपर रखी गई है। भारत में इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये तक बताई गई है।
फोन को पावर देने के लिए A20 Pro चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में टाइटेनियम फ्रेम और टाइटेनियम हिंज कवर मिलता है। कंपनी ने इसे अपने पावरफुल प्रोसेसर और AI फीचर्स के साथ पेश किया है।
7.6 इंच की फोल्डिंग स्क्रीन
iPhone Duo में 7.6 इंच का Super Retina XDR फोल्डिंग डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, फोन के बाहर 5.4 इंच का Super Retina XDR कवर डिस्प्ले मिलता है। दोनों डिस्प्ले में ProMotion के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, Always-On Display और Dynamic Island जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की खासियत इसका Under-display FaceTime कैमरा भी है। यह कैमरा इनर डिस्प्ले के नीचे दिया गया है और सामान्य स्थिति में स्क्रीन पर दिखाई नहीं देता।
48MP के दो रियर कैमरे
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ दो कैमरे दिए गए हैं। इनमें 48MP Fusion मेन कैमरा और 48MP Fusion अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। फ्रंट में 12MP Center Stage कैमरा के साथ Under-display FaceTime कैमरा मिलता है।
फोन में Apple Intelligence और एडवांस Siri AI जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, बैटरी करीब 20 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकती है।
4.5 लाख रुपये तक है कीमत
भारत में iPhone Duo के 256GB मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। 512GB मॉडल 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल 3,74,900 रुपये और 2TB वेरिएंट 4,49,900 रुपये में उपलब्ध होगा।
भारत में इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि बिक्री और डिलीवरी 23 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है।
