- विज्ञापन -
Home Trending महाकुंभ वायरल गर्ल केस में नया ट्विस्ट: बाप ने बतायी ऐसी बात...

महाकुंभ वायरल गर्ल केस में नया ट्विस्ट: बाप ने बतायी ऐसी बात सुन मोनालिसा के उड़े होश

3

Mahakumbh viral Girl: हाल ही में महाकुंभ की वायरल गर्ल और फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ की अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मोनालिसा के पिता ने मीडिया से बात करते हुए अपनी बेटी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी किसी दबाव या बहकावे में आकर ये बातें कह रही हैं।

पिता का डायरेक्टर के लिए समर्थन

- विज्ञापन -

वायरल गर्ल के पिता ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘भगवान के समान’ बताया। उन्होंने कहा कि सनोज मिश्रा ने उनकी बेटी को मौका दिया और हमेशा उसे अपनी बेटी की तरह माना। पिता ने यह भी कहा कि उनकी बेटी को फंसाया गया है और इसे उन्होंने ‘चीटिंग’ या ‘लव जिहाद’ जैसी स्थिति बताया।उन्होंने यह साफ किया कि वह हमेशा अपनी बेटी के साथ हैं और कभी भी उसे अकेला नहीं छोड़ेंगे। पिता ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए।

बेटी के लगाए गए आरोप

मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी करने के बाद सनोज मिश्रा पर शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके माता-पिता ने उनका ध्यान नहीं रखा और उन्होंने अपने तीन भाई-बहनों को अकेले ही पाला। ये आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और लोग इसे लेकर खूब चर्चा करने लगे।

अब कौन किस पक्ष में है?

अब मामला उलझ गया है। एक तरफ बेटी अपने डायरेक्टर और माता-पिता के खिलाफ आरोप लगा रही है, वहीं पिता पूरी तरह डायरेक्टर के पक्ष में खड़े हैं। इस विवाद की सच्चाई का पता पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही चलेगा।इस पूरे मामले ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री मे बल्कि सोशल मीडिया पर भी जोरदार हलचल मचा दी है। अब सबकी निगाहें इस जांच पर टिकी हैं कि आखिर किसकी बात सच है और कौन गलत।

- विज्ञापन -