- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Ghaziabad GPL Royals: गाजियाबाद में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, GPL के...

GPL Royals: गाजियाबाद में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, GPL के रोमांच का काउंटडाउन शुरू

GPL Royals:  गाजियाबाद की धरती पर क्रिकेट का महासंग्राम छिड़ने वाला है। चौकों-छक्कों की गूंज, गेंद और बल्ले की जंग, जीत के लिए जुनून और दर्शकों का उत्साह… सब कुछ तैयार है। 5 जून से 21 जून तक गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित होने वाली गाजियाबाद प्रीमियर लीग (जीपीएल) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब उस पल पर टिकी हैं, जब मैदान पर आठ टीमें ट्रॉफी के लिए अपना दमखम दिखाएंगी।

गुरुवार को आयोजित हुई ड्राफ्टिंग सेरेमनी

- विज्ञापन -

गुरुवार को आयोजित ड्राफ्टिंग सेरेमनी में खिलाड़ियों के चयन और मार्की प्लेयर ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके साथ ही सभी आठ टीमों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। अब टीम मालिक, खिलाड़ी और क्रिकेट फैंस टूर्नामेंट के आगाज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

को खास बनाने के लिए इस बार उन खिलाड़ियों को मार्की प्लेयर के रूप में शामिल किया गया है, जिन्होंने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऐसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से लीग का स्तर और रोमांच दोनों कई गुना बढ़ गया है। युवा खिलाड़ियों को भी इन सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनसे सीखने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

क्या बोले टीम ओनर गाजियाबाद रॉयल्स अनुराग चड्ढा

ड्राफ्टिंग कार्यक्रम में न्यूज 1 इंडिया के एडिटर इन चीफ और गाजियाबाद रॉयल्स के ऑनर अनुराग चड्ढा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने टीम संयोजन,
खिलाड़ियों की क्षमता और टूर्नामेंट की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की। गाजियाबाद रॉयल्स को मजबूत और संतुलित टीम बनाने के लिए हर पहलू पर बारीकी से मंथन किया गया। टीम ऑनर अनुराग चड्ढा और टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि इन अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवा प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

 

 

गाजियाबाद रॉयल्स के खेमे में उस समय उत्साह की लहर दौड़ गई, जब आईपीएल में अपनी चमक बिखेर चुके दो बड़े नाम टीम के साथ जुड़े। अनुभवी ऑलराउडर करन शर्मा और तेज गेंदबाज यश दयाल अब गाजियाबाद रॉयल्स की ताकत बनेंगे। दोनों खिलाड़ियों के आने से टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक ओर करन शर्मा अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को फंसाने का हुनर रखते हैं, तो साथ ही वो बल्ले से भी दमखम दिखाते है तो दूसरी ओर यश दयाल अपनी रफ्तार और स्विंग से विरोधी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं।

GPL सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि गाजियाबाद के उभरते क्रिकेटरों के लिए बड़ा मंच बन चुका है। यहां शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए आगे चलकर बड़े टूर्नामेंटों और पेशेवर क्रिकेट के दरवाजे खुल सकते हैं। यही कारण है कि हर खिलाड़ी इस लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ देने को तैयार है।

 

अब मैदान सज चुका है, टीमें तैयार हैं, रणनीतियां बन चुकी हैं और फैंस की धड़कनें तेज हो चुकी हैं। 5 जून से जब पहली गेंद फेंकी जाएगी, तब गाजियाबाद क्रिकेट के रंग में पूरी तरह रंग जाएगा। चौकों-छक्कों की बरसात, विकेटों की झड़ी और जीत की जंग के बीच एक नई चौंपियन टीम का उदय होगा। फिलहाल पूरे शहर को उस क्रिकेटी महाकुंभ का इंतजार है, जो अगले कुछ दिनों में गाजियाबाद को क्रिकेट के रोमांच से सराबोर करने वाला है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version