- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Lucknow Diwali Shopping: दिवाली पर घर सजाने से लेकर खुद तैयार होने तक,...

Diwali Shopping: दिवाली पर घर सजाने से लेकर खुद तैयार होने तक, लखनऊ के इन बाजारों में मिलेगा सबकुछ

Lucknow News: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कोई घर को रोशनी और खूबसूरत सजावटी सामान से सजाना चाहता है, तो कोई परिवार और दोस्तों के लिए खास गिफ्ट खरीदने की तैयारी करता है। वहीं, त्योहार पर नए कपड़े पहनने, ज्वेलरी खरीदने और खुद को खूबसूरत तरीके से तैयार करने का भी अलग ही उत्साह रहता है।

- विज्ञापन -

लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि इतनी सारी खरीदारी के लिए कहां जाएं। अगर आप लखनऊ में रहती हैं और दिवाली की शॉपिंग कम बजट में करना चाहती हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। लखनऊ में कुछ ऐसे मशहूर बाजार हैं, जहां कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, मेकअप, फुटवियर और घर की सजावट तक का सामान मिल सकता है। आइए जानते हैं शहर के ऐसे ही तीन बाजारों के बारे में।

पत्रकारपुरम मार्केट: डेकोरेशन और गिफ्ट्स की अच्छी वैरायटी

गोमती नगर स्थित पत्रकारपुरम मार्केट दिवाली की खरीदारी के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप एक ही जगह पर कई तरह की चीजें खरीदना चाहती हैं, तो इस बाजार को अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

यहां आपको घर सजाने के लिए खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम, दिवाली गिफ्ट्स और कई तरह के घरेलू सामान मिल सकते हैं। इसके अलावा त्योहार पर पहनने के लिए कपड़े और ज्वेलरी की खरीदारी भी कर सकती हैं। गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी की दुकानों के कारण भी यह बाजार लोगों के लिए उपयोगी है।

भूतनाथ मार्केट: एक ही जगह मिलेगी कई चीजें

इंदिरा नगर का भूतनाथ मार्केट भी दिवाली शॉपिंग के लिए काफी अच्छा विकल्प है। यहां आपको त्योहार की जरूरत का कई तरह का सामान मिल सकता है।

घर सजाने के लिए डेकोरेटिव आइटम, पूजा सामग्री, गिफ्ट्स, कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप का सामान खरीदने के लिए यहां कई दुकानें मौजूद हैं। इसके अलावा फुटवियर की खरीदारी भी कर सकती हैं।अगर आप दिवाली से पहले अपनी और घर की तैयारियां एक साथ पूरी करना चाहती हैं, तो भूतनाथ मार्केट जा सकती हैं।

अमीनाबाद मार्केट: कपड़ों से लेकर स्नैक्स तक की खरीदारी

लखनऊ के मशहूर बाजारों की बात हो और अमीनाबाद का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है। यह बाजार दिवाली की शॉपिंग के लिए भी काफी लोकप्रिय है।

यहां आपको कपड़े, ज्वेलरी, मेकअप और घर सजाने का सामान मिल जाएगा। इसके अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट खरीदने के भी कई विकल्प मिल सकते हैं।

 दिवाली शॉपिंग पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

त्योहार के दिनों में बाजारों में काफी भीड़ रहती है। इसलिए खरीदारी पर निकलने से पहले थोड़ी प्लानिंग करना जरूरी है।सबसे पहले जरूरत के सामान की लिस्ट तैयार करें।शॉपिंग के लिए अपना बजट पहले से तय कर लें।सामान खरीदने से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमत जरूर पूछें।डेकोरेटिव आइटम और गिफ्ट्स की क्वालिटी अच्छी तरह जांचें।
भीड़ से बचने के लिए संभव हो तो पहले ही खरीदारी कर लें।

इस दिवाली अगर आप बिना ज्यादा भागदौड़ किए अच्छी खरीदारी करना चाहती हैं, तो पत्रकारपुरम, भूतनाथ और अमीनाबाद मार्केट का रुख कर सकती हैं। यहां अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से त्योहार की तैयारियों के लिए कई विकल्प तलाश सकती हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version