- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Uttar Pradesh Crime: प्रयागराज में पिता ने बेटे की हत्या,शराब के...

Uttar Pradesh Crime: प्रयागराज में पिता ने बेटे की हत्या,शराब के नशे में चाकू और डंबल से किया हमला

Uttar Pradesh Crime: प्रयागराज के यमुनापार इलाके में करछना थाना क्षेत्र के कैथी गांव में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि शराब के नशे में एक पिता ने अपने 18 वर्षीय बेटे पर चाकू और सीमेंट के डंबल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शराब के नशे में घर पहुंचा था आरोपी

- विज्ञापन -

जानकारी के मुताबिक, रघुनंदन द्विवेदी मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने सबसे बड़े बेटे अभिषेक द्विवेदी से विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में उसने अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया।

डंबल से भी किया हमला

बताया जा रहा है कि चाकू से हमला करने के बाद आरोपी ने जिम में इस्तेमाल होने वाले सीमेंट के डंबल से भी अभिषेक के सीने पर कई वार किए। हमले में अभिषेक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन घायल अभिषेक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची करछना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना के बाद आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में वारदात की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version