- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Prayagraj Road Accident: रामबाग रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से...

Prayagraj Road Accident: रामबाग रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Prayagraj Road Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित रामबाग रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक की टक्कर से गई जान

- विज्ञापन -

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य के अनुसार, मृतक की पहचान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग निवासी रजनीश कुमार (46) पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। वह बुधवार देर रात मेडिकल कॉलेज चौराहे से रामबाग की ओर स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रजनीश कुमार को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने स्कूटी के पंजीकरण नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद गुरुवार को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version